फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंबर में हत्या: पुलिस ने वकील समेत चार को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका कोर्ट परिसर में सोमवार रात वकील के चैंबर में बदमाशों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने वकील समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वकील अरुण शर्मा, उसका चालक रोहित, मृतक का चालक दर्शन उर्फ भालू व मृतक के साथी प्रदीप के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार वकील अरुण शर्मा की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। दरअसल घटना के बाद अरुण ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो हकीकत सामने आ गई। पुलिस को सीसीटीवी से अहम सुराग हाथ लगे थे।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि सोमवार रात को द्वारका कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना मिली थी। जख्मी हालत में पीड़ित स्वीकार लूथरा (45) को माता रूप रानी मग्गो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्वीकार की पीठ में गोली लगी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि स्वीकार के खिलाफ कई आपराधिक मामले थे।
विज्ञापन

फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। वह अपने वकील अरुण शर्मा से मिलने कोर्ट आया था। वारदात के समय उसका साथी प्रदीप व चालक दर्शन भी मौजूद थे। पुलिस को बताया कि गया कि कोर्ट परिसर में अज्ञात बदमाशों ने स्वीकार को गोली मारी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज बरामद हुआ। जिसमें आरोपी अरुण शर्मा के चैंबर के बाहर खून धोते हुए मिले। इसके अलावा आरोपी उसके शव को भी ले जाते हुए देखा।
पुलिस ने अरुण, उसके चालक रोहित व स्वीकार के चालक दर्शन को पूछताछ के लिए मंगलवार को बुलाया। पूछताछ के दौरान पहले तो आरोपी गुमराह करते रहे। बाद में इन लोगों ने वारदात की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि सोमवार रात को अरुण के चैंबर में स्वीकार मिलने आया था। वहां अरुण, रोहित, स्वीकार, दर्शन और स्वीकार का साथी प्रदीप बैठकर शराब पी रहे थे।
पीने के दौरान हुए झगड़े के बाद प्रदीप ने अचानक गोली चलाकर स्वीकार की हत्या कर दी। अरुण ने हत्या की वारदात के बवाल से बचने के लिए सबूत मिटाने में सहयोग किया। पुलिस ने मंगलवार को ही अरुण, रोहित व दर्शन को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी प्रदीप को शकूरपुर इलाके से दबोच लिया गया। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें