फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी: 70 हजार में बेच रहे थे कन्संट्रेटर, चीन से मंगाते हैं उपकरण, ऑटो मोबाइल इंजीनियर समेत दो गिरफ्तार

Thu, 13 May 2021 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बाहरी जिला एएटीएस ने आरोपियों के पास से 10 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर और 2000 ऑक्सी मीटर बरामद किए हैं। आरोपी इंजीनियर के परिवार का मेडिकल उपकरणों का कारोबार, चीन से उपकरण मंगाते हैं। आरोपी इंजीनियर गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है
 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी जिला के एएटीएस ने ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की कालाबाजारी करने के आरोप में एक ऑटो मोबाइल इंजीनियर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंजीनियर द्वारका निवासी नीलांश (24) और इसका साथी बल्लीमारान, चांदनी चौक निवासी मोहम्मद दानिश (31) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने नीलांश के पास से एक कार व दस ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बरामद किए हैं। वहीं दानिश के पास से 2000 ऑक्सी मीटर बरामद किए गए हैं। नीलांश के परिवार का मेडिकल उपकरणों का काम है। यह चीन से मेडिकल उपकरण मंगाकर बेचते हैं। 

नीलांश ने ऑक्सीजन कन्संट्रेटर 28 हजार के मंगाए थे और उनको 70 हजार में बेच रहा था। वहीं 325 रुपये के ऑक्सी मीटर को तीन गुना कीमत पर बेचा जा रहा था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि लोकल पुलिस के साथ जिले का एएटीएस भी कोविड महामारी के दौरान कालाबारी करने वालों पर नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में सोमवार को टीम को सूचना मिली कि नीलांश नामक युवक मुंडका इंडस्ट्रियल मेट्रो स्टेशन पर ऑक्सीजन कन्संट्रेटर सप्लाई करने आने वाला है। सूचना मिलने के बाद हवलदार रुपेश को नकली ग्राहक बनाकर नीलांश के पास भेजा गया। नीलांश से ऑक्सीजन कन्संट्रेटर का सौदा 70 हजार में तय हुआ। 
विज्ञापन

इसके बाद इशारा मिलते ही पुलिस की टीम ने आरोपी नीलांश को मौके से दबोच लिया। उसकी कार से 10 कन्संट्रेटर बरामद हुए। नीलांश ने बताया कि उसका साथी मो. दानिश चांदनी चौक के फतेहपुरी इलाके में ऑप्टिकल शॉल चलाता है। पुलिस ने छापेमारी कर दानिश को चांदनी चौक से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 2000 ऑक्सी मीटर बरामद हुए। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें