फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को मृत घोषित किया, पुलिस ने किया जिंदा; जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 18 Jul 2026 03:01 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि स्वरूप नगर पुलिस थाने में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला 31 जनवरी, 2018 को दर्ज हुआ था। पुलिस जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसके ससुराल वालों ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के स्वरूप नगर में बहु की संदिग्ध हालत में हुई मौत मामले में सास कंचन ने खुद को मृत घोषित कर दिया था, मगर दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला कंचन को जिंदा कर दिया। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी मां-बेटे को यानि सास कंचन (52) और देवर जतिन उर्फ जितिन (31) को गिरफ्तार किया है। दोनों ही अलग-अलग राज्यों में रह रहे थे। ये स्वरूप नगर थाने में दर्ज हत्या, दहेज हत्या और क्रूरता के मामलों में वांछित थे और मामला दर्ज होने के बाद वर्ष 2018 से फरार थे। अदालत ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि स्वरूप नगर पुलिस थाने में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला 31 जनवरी, 2018 को दर्ज हुआ था। पुलिस जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसके ससुराल वालों ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसका देवर जतिन उर्फ जितिन और सास कंचन अपनी अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज होने के बाद फरार हो गए थे। दोनों आरोपी अपने ठिकाने बदलते रहे और उनका पता नहीं चल सका।

शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सतीश मलिक की टीम के सदस्य हवलदार अजय को 15 जुलाई को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी हरियाणा के यमुना नगर जिले के छप्पर इलाके में छिपे हुए हैं। एसीपी राजपाल डबास, इंस्पेक्टर सतीश मलिक और एसआई प्रदीप की टीम ने हरियाणा के यमुना नगर और दिल्ली के ओखला में एक साथ छापेमारी की। पुलिस टीम ने आरोपी कंचन को यमुना नगर में उसके ठिकाने से, जबकि आरोपी जतिन उर्फ जितिन को दिल्ली के ओखला इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। मूल निवासी केशव नगर, गांव इब्राहिमपुर, दिल्ली निवासी जतिन उर्फ जितिन मधुबन एन्क्लेव, देहरादून, उत्तराखंड में छिपकर रह रहा था, जबकि कंचन जिला यमुना नगर, हरियाणा में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें