फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: खालिस्तानी आतंकियों को सोशल मीडिया के जरिए हथियार पहुंचाने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 26 Aug 2021 05:14 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 पिस्टल व 60 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वेब पेज बनाए हुए थे। यहां पर वर्चुअल नंबर दिए गए थे, इन नंबर पर संपर्क कर हथियारों का ऑर्डर दिया जा सकता था। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार तस्करी करने वाले दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया के जरिये खालिस्तानी समर्थकों व कई राज्यों के गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों की पहचान बड़वानी, मध्य प्रदेश निवासी राजेंद्र सिंह बरनाला (22) और बबलू सिंह (30) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 पिस्टल व 60 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वेब पेज बनाए हुए थे। यहां पर वर्चुअल नंबर दिए गए थे, इन नंबर पर संपर्क कर हथियारों का ऑर्डर दिया जा सकता था। 

आरोप है कि गैंग खालिस्तानी समर्थकों के गतिविधियों से काफी प्रभावित था। वह देशभर में खालिस्तानी समर्थकों के अलावा गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई कर रहे थे। पुलिस को मामले में कई अन्य लोगों की तलाश है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि पिछले करीब एक साल से उनकी टीम खालिस्तानी समर्थकों व कार्यकर्ताओं पर पंजाब के अलावा दिल्ली-एनसीआर पर नजर रखे हुए थे। इस दौरान टीम ने कई खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार भी किया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ खालिस्तानी समर्थक मध्य प्रदेश के हथियार तस्करों के संपर्क में हैं। 

जांच के बाद पुलिस को पता चला कि मध्य प्रदेश के हथियार तस्करों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वेब पेज बनाया हुआ है। करीब तीन माह की जांच के बाद पुलिस को तस्करों के फेसबुक पेज का पता चला। पेज पर खालिस्तानी मूवमेंट को सपोर्ट करने के लिए हथियार तस्करी का पता चला। पेज पर कुछ वर्चुअल नंबर भी मिले।

उनकी जांच में पता चला कि सोशल मीडिया पेज पर हथियारों की फोटो और वीडियो शेयर की जाती थी। उसको देखकर गैंगस्टर व खालिस्तानी समर्थक हथियार का ऑर्डर दे रहे थे। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर के अलावा, पंजाब, हरियाणा और यूपी में भी हथियार सप्लाई कर रहे थे।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को बुधवार सूचना मिली कि आरोपी हथियार सप्लाई करने कराला-बरवाला रोड, रोहिणी के पास शाम करीब 7.30 बजे आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी राजेंद्र सिंह और और बबलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से कुल 18 पिस्टल व 60 कारतूस के अलावा कई मोबाइल व सिमकार्ड बरामद हुए।  

पूछताछ के दौरान राजेंद्र ने बताया कि वह बड़वानी, बुरहानपुर, धार और खारगौन के हथियार बनाने वालों से हथियार लेकर सप्लाई करते हैं। राजेंद्र अपने भाई नरेंद्र सिंह के साथ मिलकर हथियारों की तस्करी करता है। पिस्टल बेचने के लिए इन लोगों ने सोशल मीडिया पर पेज बनाए हुए हैं। वहां हथियारों की फोटो और वीडियो पोस्ट कर दी जाती है। इसके बाद वहां दिए नंबरों पर खालिस्तानी समर्थक व गैंगस्टर हथियारों की डिमांड करते हैं। हथियारों के बदले आरोपी 25 से 50 हजार की कीमत वसूल करते हैं। स्पेशल सेल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें