फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी: छह गुना कीमत पर बेचते थे ऑक्सीजन फ्लो मीटर, तीन गिरफ्तार, 10 ऑक्सी फ्लो मीटर बरामद

Tue, 04 May 2021 02:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोविड महामारी के दौरान अचानक ऑक्सीजन सिलिंडर, उससे जुड़े उपकरणों और दवाईयों की कालाबाजारी बढ़ गई है। अचानक लोग मरीजों की सांसों का भी सौदा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड महामारी के दौरान अचानक ऑक्सीजन सिलिंडर, उससे जुड़े उपकरणों और दवाईयों की कालाबाजारी बढ़ गई है। अचानक लोग मरीजों की सांसों का भी सौदा कर रहे हैं। कहीं कोई ऑक्सीजन सिलिंडर मोटी कीमतों में बेच रहा है तो कोई उससे जुड़े सामान को छह से दस गुना महंगा बेच रहा है। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के आदेश के बाद ऐसे लोगों को खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


छह गुना दाम पर बेचे जा रहे थे ऑक्सीजन फ्लो मीटर...
उत्तर-पूर्वी जिला के दयालपुर थाना पुलिस ने 500 से 1000 में मिलने वाला ऑक्सीजल फ्लो मीटर की काला बाजारी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 ऑक्सीजन फ्लो मीटर बरामद किए हैं। इसके अलावा मीटर बनाने  में इस्तेमाल सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि दो मई को सूचना के बाद पुलिस ने सराय रोहिल्ला निवासी विशाल मीणा को दबोचा। उसके पास से चार ऑक्सी फ्लो मीटर बरामद हुए। इनको आरोपी छह हजार रुपये में बेच रहा था। इसके बाद कूचा पंडित निवासी शहजाद को दबोच लिया। इसके बाद से छह मीटर मिले। आरोपियों ने बताया कि वह शाहदरा निवासी अजीज अहमद के लिए काम करते हैं। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर उसके पास से सामान बरामद किया। अजीज हार्डवेयर की दुकान चलाता है।

पश्चिम जिला पुलिस ने ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी में तीन को दबोचा
पश्चिम जिला पुलिस ने रविवार को ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहित, संदीप कुमार और नॉरतन पारिक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि मोहित नामक आरोपी बस स्टैंड, राजधानी कॉलेज, रिंग रोड के पास आने वाला है। आरोपी ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी में शामिल है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से एक सिलिंडर बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि सिलिंडर उसने संदीप नामक शख्स से खरीदा है और उसे भरवाने के लिए नॉरतन नामक शख्स के पास आया है। नॉरतन कोनार्क अस्पताल का सुपरवाइजर है। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी दबोच लिया। इनके पास से सात और सिलिंडर बरामद किए। यह तीनों मिलकर सिलिंडरों की कालाबाजारी कर रहे थे।
विज्ञापन


ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर धोखाधड़ी, एक दबोचा
आदर्श नगर थाना पुलिस ने शिव कुमार नामक आरोपी को ऑक्सीजन सिलिंडर दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़ित हेमंत कुमार नामक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। हेमंत ने बताया कि उसके पिता कोविड संक्रमित हैं। उनको ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत थी। इस दौरान उनकी मुलाकात शिव से हुई। उसने 45 हजार रुपये में सिलिंडर दिलवाने की बात की। पीड़ित ने मोबाइल ऐप से तुरंत रुपये ट्रांसफर कर दि। लेकिन आरोपी ने न तो रुपये वापस किए और न ही सिलिंडर दिलवाया। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाया जा रहा है कि उसने कितने लोगों को ऐसे चूना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें