फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को दहलाने की कोशिश नाकाम: अब तक तीन ISIS आतंकी गिरफ्तार, पुणे से फरार था मोस्ट वॉन्टेड शाहनवाज

Mon, 02 Oct 2023 11:43 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने एनआईए की लिस्ट में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को गिरफ्तार किया है। अब तक स्पेशल से ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दिल्ली से आतंकवादी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की लिस्ट में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने इस आतंकवादी के ऊपर तीन लाख रुपये का इनाम रखा था। आतंकी से पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया है। ताजा जानकारी के मुताबित, पुलिस ने दो और आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन




पुलिस की कस्टडी से भाग गया था शाहनवाज
मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे आईएसआईएस केस में वांटेड था। पेशे से इंजीनियर शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है। पुणे पुलिस कस्टडी से फरार होकर दिल्ली में ठिकाना बनाकर रह रहा था। फिलहाल, पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनआईए के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को गिरफ्तार किया है। इस आतकंवादी के ऊपर एनआईए ने तीन लाख रुपये का इनाम रखा था। वह पुणे आईएसआईएस मामले में फरार था। पेशे से इंजीनियर है। जो दिल्ली में रहता है। शाहनवाज पुणए पुलिस की कस्टडी में भाग गया था और दिल्ली में रह रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है। 

इनपुट्स मिलने पर शाहनवाज को पकड़ा
शाहनवाज के संपर्क में रह रहे कुछ आतंकी को स्पेशल सेल ने हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद जल्द ही कुछ अन्य आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल गिरफ्तार कर सकती है। आरोपी शाहनवाज के खिलाफ पुणे में कई मामले दर्ज दर्ज है। पुलिस ने इनपुट्स मिलने पर शाहनवाज को पकड़ा। 

चार बजे होगी पुलिस की पीसी
मिली जानकारी के मुताबिक, स्पेशल सेल के द्वारा चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। पुलिस ने एक आईएसआईएस टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। उत्तर भारत को निशाना बनाने की योजना थी। देश से बाहर बैठे हैंडलर्स से निर्देश मिल रहे थे।
विज्ञापन


आतंकी शाहनवाज से जुड़े हैं अन्य आतंकवादियों के कनेक्शन
पुलिस ने मोहम्मद अरशद वारसी और मोहम्मद रिजवान नाम के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने ये गिरफ्तारी की है। पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक, शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा से ये तीनों आरोपियों का कनेक्शन जुड़ा है। आरोपी शाहनवाज को इससे पहले 17-18 जुलाई की देर रात को पुणे पुलिस ने एक मोटर साइकिल की चोरी की वारदात को अंजाम देते वक्त पकड़ा था। लेकिन वह हिरासत से फरार हो गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें