फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल पुलिस की कस्टडी से फरार बदमाश को अपराध शाखा ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केरल पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए एक लाख के इनामी बदमाश को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद भूरा (35) दो नवंबर को भोपाल में केरल पुलिस की कस्टडी से चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। केरल पुलिस छह दिन की रिमांड लेकर भूरा को दिल्ली ला रही थी।
विज्ञापन

आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ केरल के एर्नाकुलम में चेन झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी ट्रेन से केरल जाकर वारदात को अंजाम दे रहा था। नोएडा में हुई हत्या और लूट के मामले में यूपी पुलिस ने भूरा की गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी के खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज हैं। केरल में फिलहाल इनके छह वारदातों में शामिल होने का पता चला है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि अगस्त माह में भूरा अपने दो साथियों अंकुर और आकिल के साथ ट्रेन से केरल गया था। वहां इन लोगों ने ओएलएक्स के जरिये एक पल्सर बाइक खरीदी। इसके बाद वहां ताबड़तोड़ वारदातें अंजाम देने के बाद तीनों 15 अगस्त को दिल्ली आ गए। दिल्ली पहुंचकर इन लोगों ने चांद बाग में हाजी सोनी को झपटी गई सारी चेन बेच दीं।
विज्ञापन

इसके बाद यह लोग अक्तूबर में दोबारा केरल पहुंचे। वहां एक होटल में रुकने के बाद दोबारा वारदातों को अंजाम देने लगे। हालांकि 29 अक्तूबर को केरल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली में हाजी सोनी को चेन बेचने की बात बताई। केरल पुलिस हाजी सोनी की गिरफ्तारी के लिए भूरा को लेकर दिल्ली आ रही थी। वह भोपाल में चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सूचना मिली कि आरोपी भूरा अपने किसी साथी से मिलने खजूरी पुश्ता के पास आने वाला है। डीसीपी भीष्म सिंह की टीम ने छापे मारी कर उसे दबोच लिया। उससे एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुये हैं। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना केरल पुलिस को दे दी गई।
पूछताछ में भूरा ने बताया कि वह नसौली, बागपत का रहने वाला है। इसका बड़ा भाई भैंसें चोरी की बड़ी वारदातों में शामिल रहा। भूरा ने 2015 में नोएडा में हत्या और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें