फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिनों में चार करोड़ की ठगी: व्हाट्सएप कॉल से फंसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने 8 ठगों को दबोचा

Sun, 18 Jan 2026 03:36 PM IST
राहुल तिवारी एएनआई, नई दिल्ली

सार

दक्षिण पश्चिम जिले की साइबर पुलिस ने अंतरराज्यीय निवेश धोखाधड़ी सिंडिकेट का खुलासा किया है। व्हाट्सएप कॉल के जरिए फर्जी निवेश योजनाओं में फंसाकर ठगी करने वाले आठ साइबर ठग गिरफ्तार किए गए। जांच में 14 दिनों में चार करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का खुलासा हुआ।
 
विज्ञापन
व्हाट्सएप कॉल से फंसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पश्चिम जिले की साइबर पुलिस टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय निवेश धोखाधड़ी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में आठ कुख्यात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है, जो लोगों को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से लुभावनी फर्जी निवेश योजनाओं में फंसाकर ठगी करते थे।

विज्ञापन


अतिरिक्त डीसीपी, अभिमंयु पोसवाल ने बताया कि यह गिरोह लोगों से व्हाट्सएप पर संपर्क कर उन्हें गलत निवेश योजनाओं में पैसे लगाने के लिए प्रेरित करता था। एक शिकायत सात नवंबर 2025 को प्राप्त हुई, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद गठित टीम ने तकनीकी निगरानी, डिजिटल फोरेंसिक और पैसों के प्रवाह के विश्लेषण के माध्यम से जांच की। इस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरोह ने मात्र 14 दिनों के भीतर चार करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन किया था।


जांच में यह भी पता चला कि इस मामले में शामिल सभी बैंक खाते देश भर से प्राप्त राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) की शिकायतों से जुड़े थे। यह इस बात का संकेत है कि गिरोह का जाल देश के विभिन्न हिस्सों में फैला हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि इस गिरोह के मुख्य संचालक कंबोडिया में बैठे थे, जो दूर से ही इस धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और कई बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें