फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 से ज्यादा शोरूम के ताले तोड़कर लाखों के मोबाइल उड़ाने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ ने एक मेवाती गिरोह के एक ऐसे बदमाश को दबोचा है जिसने लॉकडाउन में 50 से ज्यादा मोबाइल शोरूमों के ताले तोड़कर लाखों रुपये मोबाइल चुराए। आरोपी तारिफ गिरफ्तारी के समय भी एक मोबाइल शोरूम की रेकी करने जा रहा था। पुलिस ने उससे एक कट्टा, चोरी के 14 मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार दिल्ली कैंट इलाके में मोबाइल शोरूम से सभी मोबाइल चुराने की शिकायत 17 मई को मिली थी। दिल्ली कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया था। एसीपी अभिनेन्द्र जैन की देखरेख में स्पेशल स्टाफ प्रभारी राकेश शर्मा की टीम ने भी जांच शुरू की। जांच में पता लगा कि आरोपी 50 से ज्यादा मोबाइल शोरूम में चोरी की वारदात कर चुके हैं।
सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि मेवाती गिरोह इन वारदातों को अंजाम दे रहा है। इंस्पेक्टर राकेश शर्मा को सूचना मिली कि मेवाती गिरोह का बदमाश तारिफ चोरी के लिए वसंत विहार में रेकी करने आएगा। पुलिस टीम ने वसंत विहार मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसने बताया कि गिरोह के बदमाश जीओ के मोबाइल शोरूम को ही टारगेट करते थे। वह दो महीने पहले ही जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें