फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : नई दिल्ली इलाके में पेयजल संकट से हाहाकार, एनडीएमसी ने जल बोर्ड पर फोड़ा ठीकरा

Wed, 15 Mar 2023 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एनडीएमसी ने कहा है कि उसे दिल्ली जल बोर्ड से निरंतर बेहद ही कम दबाव के साथ कम मात्रा में पेयजल की आपूर्ति मिल रही है। दिन में केवल एक बार ही पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली इलाके में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। एनडीएमसी ने कहा है कि उसे दिल्ली जल बोर्ड से निरंतर बेहद ही कम दबाव के साथ कम मात्रा में पेयजल की आपूर्ति मिल रही है। दिन में केवल एक बार ही पानी मिल रहा है। इस कारण उसके कई इलाकों में पेयजल संकट पैदा हो गया है।

विज्ञापन


एनडीएमसी के अनुसार जोरबाग, भारती नगर, काका नगर, बापा नगर, पंडारा रोड, पंडारा पार्क, लोधी कॉलोनी, बीके दत्त कॉलोनी, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, उद्योग भवन, राष्ट्रपति भवन, किदवई नगर, रविंदर नगर, खान मार्केट, अमृता शेरगिल मार्ग, पृथ्वी राज रोड, गोल मार्केट, कालीबाड़ी, मंदिर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण इन इलाकों में पेयजल संकट पैदा हो गया है। इससे लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें