फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 50 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में होने वाले शादी समारोह में अब 200 के बजाय 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में उपराज्यपाल अनिल बैजल को प्रस्ताव भेजा था। बुधवार को एलजी ने सहमति जताते हुए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने आदेश में कहा कि यदि शादी समारोह का आयोजन हॉल के अंदर हो रहा है तो उसकी 50 फीसदी जगह के इस्तेमाल की इजाजत होगी। इसमें सिर्फ 50 मेहमान ही शामिल हो सकेंगे। अगर आयोजन खुले में होता है तो भी 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। दोनों जगहों पर सामाजिक दूरी, मास्क समेत कोरोना प्रोटोकॉल के सभी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। शादियों की इजाजत कंटेनमेंट जोन के बाहर ही होगी।
दिल्ली के सभी जिलाधिकारियों और जिला पुलिस अधिकारियों को आदेश हैं कि वह शादी समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू कराएं। इसके लिए आयोजकों को सटीक जानकारी भी देनी होगी। अगर कहीं उल्लंघन होता है तो तदनुरूप कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

अक्तूबर में 200 की गई थी मेहमानों की संख्या
इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को दिल्ली सरकार ने बीते अक्तूबर के आदेश को वापस ले लिया था। उस आदेश में शादी समारोह में मेहमानों की संख्या बढ़ाकर 200 कर दी गई थी। दिल्ली सरकार ने यह कदम तत्कालीन स्थिति को देखते हुए उठाया था, लेकिन दिल्ली में कोरोना को लेकर पैदा हुए नए हालात में आदेश वापस लिया गया है। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी थी। बताया था कि इससे जुड़ा एक प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें