फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : अब शकूर बस्ती पहुंचे राहुल गांधी, झुग्गी में रहने वाली महिलाओं का सुना दर्द

Wed, 17 May 2023 07:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बताते हैं कि राहुल शकूर बस्ती में रेलवे स्टेशन के निकट झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं से मिले और उन्होंने उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
video grab - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में सीएम और सरकार को लेकर चल रही सियासी माथापच्ची के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक से दिल्ली के शकूर बस्ती इलाके में पहुंच गए और लोगों से हालचाल लिया। बताते हैं कि राहुल शकूर बस्ती में रेलवे स्टेशन के निकट झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं से मिले और उन्होंने उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। बाद में कांग्रेस पार्टी ने राहुल की इस यात्रा का वीडियो भी जारी किया। 

विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि झु्ग्गी के लोग अपने घरों पर बुलडोजर चलाए जाने से आतंकित हैं। पार्टी की ओर से जारी एक वीडियो में झुग्गी की कुछ महिलाएं महंगाई को लेकर भी राहुल से बात करती हैं। 

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल अचानक दिल्ली विश्वविद्यालय जा पहुंचे थे। वहां उन्होंने छात्रों से मुलाकात की और खाना भी खाया था। राहुल की इस यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बवाल भी मचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें