फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : नोरा फतेही ने उपहार में कार और मोबाइल लेने की बात स्वीकारी, जैकलीन से फिर होगी पूछताछ

Fri, 16 Sep 2022 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi: 200 करोड़ की ठगी मामले में बृहस्पतिवार को फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही से दूसरी बार पूछताछ की गई। अभिनेत्री ने बताया कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर से उसकी मुलाकात बॉलीवुड से संबंध रखने वाली महिला पिंकी ईरानी ने करवाई थी। अभिनेत्री ने सुकेश से बीएमडब्ल्यू कार व मोबाइल उपहार में लेने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

200 करोड़ की ठगी मामले में बृहस्पतिवार को फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही से दूसरी बार पूछताछ की गई। अभिनेत्री ने बताया कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर से उसकी मुलाकात बॉलीवुड से संबंध रखने वाली महिला पिंकी ईरानी ने करवाई थी। अभिनेत्री ने सुकेश से बीएमडब्ल्यू कार व मोबाइल उपहार में लेने की बात स्वीकारी है। कॉल करने की बात भी स्वीकार की है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने नोरा से करीब पांच घंटे पूछताछ की। इसके बाद पिंकी के बयान दर्ज किए गए। बाद में दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। नोरा ने यह भी कहा कि जब उसे पता लगा कि सुकेश चंद्रशेखर आपराधिक प्रवृति का है तो उसने दूरी बना ली थी। चेन्नई में एक इवेंट में जाने के लिए सुकेश ने नोरा को कार दी थी।

सुकेश ने नोरा के जीजा को भी दी थी कार
 200 करोड़ की ठगी मामले में नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि महाठग सुकेश ने फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही के जीजा बॉबी को बीएमडब्ल्यू कार उपहार में दी थी। इस कार की कीमत करीब 65 लाख रुपये है। पुलिस ने नोरा फतेही व पिंकी ईरानी के साथ बॉबी को भी बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। बॉबी से भी पिंकी व नोरा के आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार नोरा ने पूछताछ में बताया है कि वह सुकेश चंद्रशेखर से कभी मिली नहीं। उसकी व्हाट्सएप के जरिए ही सुकेश से बात होती थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जैकलीन व पिंकी ईरानी से पूछताछ के दौरान नोरा को लेकर कुछ बातें सामने आई थीं। इसके बाद नोरा फतेही को दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान नोरा शांत रही। हालांकि फिल्म  अभिनेत्री ने कई सवालों को जवाब बचते हुए दिया। 

चार फिल्म अभिनेत्रियों से जल्द हो सकती है पूछताछ
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ठगी मामले में चार अभिनेत्रियों निकिता, चाहत, सोफिया सिंह और अरुषा से जल्द ही पूछताछ हो सकती है। बताया जा रहा है कि इन अभिनेत्रियों ने सुकेश से मुलाकात की थी। पुलिस अधिकारियों का ये भी कहना है कि जैकलीन को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। 26 सितंबर के आसपास जैकलीन को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें