फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का मामला : वीडियो फुटेज में सागर को पीटते दिख रहे हैं सुशील, पुलिस तलाश में 

Sat, 08 May 2021 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • पुलिस ने मोबाइल जांच के लिए एफएसएल भेजा
  • पुलिस की टीमें दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा और उत्तराखंड में सुशील व उसके दोस्तों की तलाश कर रही हैं
विज्ञापन
सुशील कुमार - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रसाल स्टेडियम में पूर्व जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर की पीटकर हत्या के मामले में ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रिंस दलाल के मोबाइल फोन से पुलिस को मिली वीडियो क्लिप में सुशील अपने साथियों के साथ सागर व उसके दोस्तों की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस की टीमें दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा और उत्तराखंड में सुशील व उसके दोस्तों की तलाश कर रही हैं। पुलिस ने मोबाइल फोन को जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है।

विज्ञापन

 
उत्तर-पश्चिम जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को छत्रसाल स्टोडियम में घटना स्थल का कोई वीडियो नहीं मिला है। गेट व घटना स्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। सूत्रों का कहना है कि जिस रात पूरा बवाल हुआ, उस दिन सुशील के घर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई है। पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।

पुलिस ने सुशील और बाकी आरोपी दोस्तों की सीडीआर भी निकलवाई है। उस दिन उनकी लोकेशन कहां की थी। इसका भी पता लगाया जा रहा है। जिस फ्लैट से सागर और उसके दोस्तों को अगवा कर छत्रसाल स्टेडियम लाया गया था, उस रास्ते में लगे सभी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


वहीं सुशील के करीबियों का कहना है कि वह फिलहाल कानूनी राय लेने के लिए अभी सामने नहीं आ रहा है। वारदात में उसका हाथ नहीं है। सुशील की तलाश कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि  उसकी लोकेशन फिलहाल उत्तराखंड में मिली है। उसकी तलाश में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के अलावा उत्तराखंड भी टीमें भेज दी गई हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें