फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीमीटर न पहुंचने पर केजरीवाल नाराज, अधिकारियों को फटकार, कहा- फटाफट करो

Sat, 08 May 2021 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों तक ऑक्सीमीटर तत्काल पहुंचाने का निर्देश
  • कहा कि दिल्ली में जितने भी अस्पताल हैं वो अपने बेड्स बढ़ाएं 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों तक ऑक्सीमीटर न पहुंचने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। साथ ही दो-टूक शब्दों ने निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द  सभी मरीजों को ऑक्सीमीटर मुहैया कराए जाएं। इस मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दूसरी तरफ ऑक्सीजन का बेहतर तरीके से प्रबंधन करने का निर्देश भी मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को होम आइसोलेशन सिस्टम की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें पता चला कि अभी होम आइसोलेशन में रह रहे सभी मरीजों के घर ऑक्सीमीटर नहीं पहुंच सका है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सभी मरीजों को ऑक्सीमीटर मुहैया कराया जाए। अधिकारी हर हाल में सुनिश्चित कर लें कि किसी भी मरीज को इसकी दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में जितने भी अस्पताल हैं वो अपने बेड्स बढ़ाएं और हर डीएम अपने-अपने क्षेत्र में नए ऑक्सीजन बेड्स की व्यवस्था करें। साथ ही, हर डीएम को सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी की वजह से किसी की भी मौत नहीं होनी चाहिए। फिलहाल दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलने लगी है। जहां-जहां भी डिस्ट्रीब्यूशन में रुकावट आ  रही है, उन्हें ठीक करना होगा ताकि ऑक्सीजन की सप्लाई में किसी भी तरह की अड़चन ना आये। साथ ही इसका प्रबंधन कुशलता से होना चाहिए। किसी भी कीमत पर ऑक्सीजन बर्बाद नहीं होनी चाहिए। अगर हम ऑक्सीजन बचा सकें तो हम ऑक्सीजन बचा कर केंद्र सरकार को वापस करें, जिससे उसका इस्तेमाल किसी और जरूरतमंद जगह पर कर सकें।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, जो 48 ऑक्सीजन प्लांट्स आ रहे हैं, वो जैसे ही दिल्ली में पहुचें, उनका तुरंत इंस्टालेशन होना चाहिए। इन 48 ऑक्सीजन प्लांट्स की ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता 40 टन की है। इससे दिल्ली की ऑक्सीजन में और मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें लॉन्ग टर्म प्लान बनाने होंगे, दिल्ली में बहुत बड़े स्तर पर ऑक्सीजन स्टोरेज की कैपेसिटी बनानी है। उसमें भी विशेष स्टोरेज कैपेसिटी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 

वैक्सीनेशन सेंटर पर रहे बेहतर इंतजाम
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर बेहतर इंतजाम किया जाए। इसके लिए वह हर दिन अपने क्षेत्र में सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर सरप्राइज विजिट करें। इससे पता चल सकेगा कि वैक्सीनेशन सेंटर सही ढंग से चल रहे हैं या नहीं चल रहे हैं। इसके साथ जिला अधिकारी अपने क्षेत्र में  हंगर रिलीफ सेंटर्स का दौरा कर सुनिश्चित करें कि गरीबों को किसी भी तरह कि खाने की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बड़े स्तर पर हमें रिटायर्ड डॉक्टर्स, नर्सेज को रिक्रूट करने की जरुरत है। जो कोई भी समाज की मदद करना चाहते हैं वो सरकार से जुड़ कर इस मुश्किल परिस्थिति में अपना योगदान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें