फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में नर्मी : आज भी खुशनुमा रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान में कमी की उम्मीद

Wed, 24 Mar 2021 02:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

  • तेज हवा और रिमझिम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत 
  • आज भी मौसम में बनी रहेगी नर्मी
विज्ञापन
मौसम के रंग... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के मौसम ने मंगलवार को करवट ली। इसी के साथ सूर्यदेव के तल्ख तेवरों से लोगों को राहत मिल गई। दोपहर बाद आकाश में बादल घिर आए और रिमझिम बारिश व तेज हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे और मौसम खुशनुमा रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन


दरअसल, एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई थी। सुबह से सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी था। बीच-बीच में हल्की बारिश हो रही थी।

हालांकि बादल सूर्यदेव की तीखी किरणों को रोकने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे। दोपहर दो बजे के बाद तेज हवाओं ने दस्तक दी और मौसम पूरी तरह बदल गया। इसके बाद दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को तेज धूप व गर्मी से राहत मिली। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी हल्के बादलों और तेज हवा से न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 29.6 और न्यूनतम सामान्य से 4 अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 64 फीसदी व न्यूनतम 47 फीसदी रहा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 29.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। 

...मगर हवा है खराब
मंगलवार को हवा खराब श्रेणी में दर्ज हुई। ग्रेटर नोएडा में यह बेहद खराब रही। अगले 24 घंटे में हवा की गुणवत्ता सुधरने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 244 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 338 के साथ बहुत खराब रहा। इसके अलावा, गाजियाबाद की हवा 298 एक्यूआई के साथ बेहद खराब श्रेणी के करीब रही।

सफर के अनुसार, हवा का रुख उत्तरी-पश्चिम दिशा की ओर बना हुआ है। बारिश की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम10 171 व पीएम2.5 95 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें