इस साल पहली बार कोरोना के केस हजार पार
24 घंटे में 1101 संक्रमित मिले, 4 की मौत
बीते साल 19 दिसंबर को मिले थे कि हजार से ज्यादा संक्रमित
कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 871 हुई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को तीन माह बाद एक हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में 1101 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले बीते साल 19 दिसंबर को 1137 लोग संक्रमित मिले थे।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को 620 मरीजों को छुट्टी दी गई। दिल्ली में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6,49,973 हो गई है। इनमें से 6,34,595 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 10967 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.69 फीसदी हो गई है। अस्पतालों में 980 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर में 14 और होम आइसोलेशन में 2316 मरीज भर्ती हैं। 1107 नए मामलों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 4411 हो गई है। विभाग के अनुसार, मंगलवार को 84,237 जांच हुईं। इनमें 1.31 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। आरटी-पीसीआर से 52,099 और रैपिड एंटीजन से 32138 टेस्ट हुए। अभी तक करीब एक करोड़ 40 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। बढ़ते मामलों के बीच कंटेनमेंट जोन
की संख्या बढ़कर 871 हो गई है।