फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली हिंसाः खालिस्तान कोण से भी होगी जांच, अब तक दर्ज नहीं हुआ देशद्रोह का मामला

Thu, 04 Feb 2021 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • लोधी कॉलेज से एफआईआर एनआर यूनिट को वापस भेजी गई
  • षड्यंत्र की बात सामने आने के बाद ही धारा लगाई जाएगी
विज्ञापन
Kisan Tractor Rally - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब किसान हिंसा नहीं बल्कि खालिस्तन के कोण से जांच करेगी। स्पेशल सेल की नार्दर्न रेंज से लोदी कॉलोनी स्थित नई दिल्ली रेंज को भेजी गई एफआईआर अब वापस नार्दर्न रेंज को लौटा दी गई है। नार्दर्न रेंज अब इस मामले में खालिस्तान कोण से ही जांच करेगी। 

विज्ञापन


 

लाल किले पर ट्रैक्टरों के साथ किसान - फोटो : पीटीआई
26 जनवरी को हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने अभी तक देशद्रोह व गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) संशोधन विधेयक (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज नहीं किया है। दिल्ली पुलिस ने अभी तक हिंसा की साजिश रचने की धारा भी नहीं लगाई है। 

Tractor prade - फोटो : PTI
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ 14 जनवरी को स्पेशल सेल की नार्दन यूनिट में यूएपीए व देशद्रोह के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। एसएफजे ने एक पम्फलेट जारी कर इंडिया गेट पर खालिस्तान का झंडा फहराने वाले को 25000  अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। 

दिल्ली : प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : PTI
किसान हिंसा के बाद इस एफआईआर को स्पेशल सेल की लोधी कॉलोनी यूनिट(नई दिल्ली रेंज) को ट्रांसफर कर दिया था। तब कहा गया था कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगे का अपमान हुआ है और साजिश के तहत हिंसा हुई। ये भी कहा गया कि इस एफआईआर में कुछ धाराएं जोड़कर किसान हिंसा की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

Tractor prade - फोटो : PTI
इस बीच इस्राइल दूतावास के पास बम धमाका हो गया। लोदी कॉलोनी रेंज बम धमाकों की जांच में लग गई। नार्दर्न रेंज के अधिकारी का कहना है कि इस मामले को लेकर अभी खालिस्तान कोण से जांच हो रही है। किसान हिंसा को लेकर अभी जांच शुरू नहीं की गई है। अगर किसी गिरफ्तारी के बाद किसान टैक्टर रैली के दौरान 26 जनवरी को हिंसा करने की साजिश सामने आती है तो साजिश रचने की धाराएं जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें