फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एयरपोर्ट पर विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, वॉशरूम में मिले टिश्यू पेपर पर लिखा था...

Sun, 18 Apr 2021 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

विमान के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही बम निरोधक दस्ते ने उसकी पूरी तलाशी ली। लेकिन विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस उस विमान से आने वाले कुछ संदिग्ध यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर में एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी से सनसनी फैल गई। दरअसल बंगलूरु से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में एक यात्री को वाशरूम में एक पर्ची मिली, जिसमें विमान में बम होने और उसके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही उड़ाने की बात लिखी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन


विमान के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही बम निरोधक दस्ते ने उसकी पूरी तलाशी ली। लेकिन विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस उस विमान से आने वाले कुछ संदिग्ध यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे विमान को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। किसी यात्री ने विमान के वाशरूम में एक टिश्यू पेपर का टुकड़ा पड़ा हुआ देखा। जिसमें लिखा हुआ था कि बंगलूरू से दिल्ली आने वाली एयर एशिया की फ्लाइट में बम है। 
विज्ञापन


विमान के दिल्ली पहुंचते ही उसमें धमाका कर दिया जाएगा। यात्री ने तुरंत इसकी सूचना आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया। साथ ही बम निरोधक दस्ता को एयरपोर्ट पर तैनात कर दिया गया।

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही विमान को पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया और उसकी चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान विमान से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। लेकिन पुलिस ने विमान से आने वाले कुछ संदिग्ध यात्रियों को रोककर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें