फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का हाल : दिल्ली  में आज हो सकती है बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत

Wed, 21 Apr 2021 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि एक दिन पहले विभाग ने संभावना जताई थी कि मंगलवार को धूल भरी आंधी आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मंगलवार को सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। बुधवार को दिल्ली और आस पास के क्षेत्रों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने से दिल्ली वासियों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिल सकती है। बीते दिनों आंधी-तूफान के बाद हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से खासा सुकून मिला था।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि एक दिन पहले विभाग ने संभावना जताई थी कि मंगलवार को धूल भरी आंधी आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ऐसे में तापमान सामान्य रहा और लोगों को सुहावने मौसम का अहसास हुआ। 

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को भी तापमान ऐसा ही रहने की उम्मीद है। जबकि बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने और तापमान में एक डिग्री की वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें