फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का हाल : आज बादल छाए रहने के आसार, गिरेगा पारा

Wed, 07 Apr 2021 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • धूल भरी हवाओं से वायु गुणवत्ता पर पड़ेगा असर 
विज्ञापन
मौसम का हाल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मौसम में लगातार उतार - चढ़ाव हो रहा है। बुधवार को बादल छाए रहने के साथ ही दिन और रात के तापमान में आंशिक रूप से कमी आने की संभावना है। एक दिन के राहत के बाद फिर सूरज की तपिश झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन


 मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही मंगलवार को राजधानी में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन देर शाम तक मौसम का मिजाज नहीं बदला। अगले 24 घंटों में दिल्ली के ऊपर बादल मंडरा सकते हैं। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलने की गुंजाइश नहीं है और मौसम साफ रहने के साथ सूरज की तेज तपिश जारी रहेगी। 

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 67 फीसदी और न्यूनतम 28 फीसदी रहा। दिल्ली- एनसीआर की बात करें तो गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, दिल्ली के जफ्फरपुर इलाके में सबसे अधिक तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


खराब श्रेणी में दिल्ली- एनसीआर की हवा 
दिल्ली- एनसीआर की हवा मंगलवार को खराब से लेकर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। एनसीआर में शामिल गाजियाबाद की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। अगले दो दिन में दिल्ली में धूल बढ़ने की संभावना है। इससे वायु गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 279 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद की हवा 307 के साथ सबसे खराब दर्ज की गई। सफर के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिल्ली में प्रदूषित तत्व के बढ़ने की आशंका है। 
विज्ञापन


दिल्ली- एनसीआर के आंकड़े
दिल्ली 279
फरीदाबाद 266
गाजियाबाद 307
गुरुग्राम 271
नोएडा 267

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें