फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ठंड का छह साल का रिकॉर्ड टूटा, अभी नहीं है राहत की उम्मीद

Mon, 18 Jan 2021 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभी सताएगी सर्दी... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवा का कहर झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है। अगले दो दिन तक सर्द हवाएं चलेंगी। राजधानी सहित पूरे एनसीआर में रविवार सुबह घना कोहरा रहा। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। 

विज्ञापन


शनिवार के मुकाबले दिल्ली में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के  साथ 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि बीते छह साल में सबसे कम है। इससे पहले वर्ष 2014 में 17 जनवरी को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा था। दिनभर तेज सर्द हवाएं चलती रहीं। दोपहर बाद सूरज निकला, लेकिन तपिश गायब रही। इससे लोग छुट्टी के बावजूद घरों में ही दुबके रहे।

दिल्ली में आयानगर सबसे ठंडा इलाका रहा, यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जाफरपुर में तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। इस कारण दिन भर कंपकंपा देने वाली सर्दी का अहसास हुआ। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन न्यूनतम तापमान 7 व 8 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद एक बार फिर सर्द हवाएं चलेंगी। विभाग की मानेे तो सोमवार को अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 19 से 23 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री के बीच बना रहेगा। 20 जनवरी को दिन में 15-20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जबकि 21 जनवरी को हवा की रफ्तार 20-25 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

गंभीर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा वायु प्रदूषण
दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में तीन दिन बाद सुधार देखने को मिला। बीते दो दिनों से गंभीर श्रेणी में चल रही वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में रही। 20 जनवरी से वायु गुणवत्ता सूचकांक में और सुधार होने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) 347 रहा। इससे  पहले शनिवार को 407 था। वहीं शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही थी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के प्रदूषण निगरानी संस्थान सफर के अनुसार सतही तेज हवाओं की वजह से प्रदूषण स्तर में सुधार हुआ है। अभी दो दिन ऐसी ही स्थिति रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें