फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सिसोदिया ने श्रम कार्यालय के प्रबंधक को किया बर्खास्त, अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई

Wed, 13 Jan 2021 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली के श्रम कार्यालय के प्रबंधक को बर्खास्त कर दिया। सिसोदिया ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण में अनियमितता मिलने पर ये कड़ी कार्रवाई की। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पंजीकरण में अनियमितता संबंधी शिकायतें मिलने के बाद श्रम मंत्री सिसोदिया ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने कई मामलों में गड़बड़ी पकड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत प्रभाव से कार्यालय प्रबंधक को बर्खास्त कर दिया। 

इन शिकायतों में प्रक्रिया में लापरवाही समेत पंजीकरण दस्तावेज में पुरुषों के स्थान पर महिलाओं के फोटोग्राफ लगाने तक की शिकायतें थीं। सिसोदिया ने निरीक्षण के दौरान श्रमिकों के पंजीकरण तथा कल्याण संबंधी कार्य नियमों के तहत तय समय में करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से चलाए जा रही कल्याण योजनाओं को लागू करने में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें