फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : सीलमपुर मार्केट, रानी बाग मेन मार्केट और सुल्तानपुरी सब्जी मंडी बंद, टूट रहे थे कोविड नियम

Wed, 14 Jul 2021 01:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर तीन बाजार बंद
  • आदेश न मानने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश
विज्ञापन
Seelampur market - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर  दिल्ली के तीन बाजारों को बंद कर दिया गया है। इसमें सीलमपुर मार्केट,रानी बाग मार्केट और सुल्तानपुरी सब्जी मंड़ी शामिल। संबंधित जिला प्रशासन ने इस बाजारों को बंद किया है। प्रशासन ने पुलिस को सख्ती के साथ उनके आदेश का पालन कराने के लिए कहा है। आदेश न मानने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन कि ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन बाजारों में कोविड प्रोटोक़ॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। मार्केट एसोसिएशन और विक्रेता आम जनता से कोविड के नियमों का अच्छे से पालन नहीं करा पाए और न ही भीड़ को नियंत्रित कर पाए। बाजार में उमड़ी भीड़ तेजी से कोरोना संक्रमण का कारण बन सकती है। इसलिए प्रशासन को आगे बढ़कर कड़ाई से बाजार बंद करने का निर्णय लेना पड़ा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर बाजार के बंद किए गए क्षेत्र में कोई भी दुकानदार निर्देश का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के उल्लंघन में सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़ी सभी दुकाने खुली रहेंगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने मार्केट एसोसिएशन से अगले तीन में कोविड प्रोटोकॉल के पालन से संबंधित योजना तैयार करके पेश करने को भी कहा है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने पर इससे पहले लक्ष्मी नगर बाजार, लाजपत नगर बाजार और गफ्फार बाजार को भी बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें