फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः तलाशी के दौरान रोकने पर बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली, हालत नाजुक

Fri, 26 Feb 2021 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

भलस्वा डेयरी इलाके में बृहस्पतिवार शाम तलाशी अभियान के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को गोली मार दी। गोली सिपाही के पेट में लगी है। घायल सिपाही को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन करने में जुटे हैं। 

विज्ञापन


घायल सिपाही की पहचान संदीप के रूप में हुई है। वह भलस्वा डेयरी थाने में तैनात है। बृहस्पतिवार को संदीप अन्य पुलिसकर्मियों के साथ डी ब्लॉक , जेजे कालोनी में पुलिस बूथ के पास पिकेट लगाकर वाहनों की जांच कर रहा था। करीब छह बजे शाम एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। जिसे संदीप ने रूकने का इशारा किया और बाइक चला रहे युवक को बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा। 

इसी दौरान उसमें से एक युवक ने सिपाही पर गोली चला दी। गोली संदीप के पेट में लगी और वह वहीं गिर गया। यह देखकर अन्य पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाश वहां से फरार हो गए। घायल संदीप को पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। 
विज्ञापन


इस बीच जिले के तमाम पुलिसकर्मियों को युवकों का हुलिया बताकर उन्हें पकडने के लिए हिदायत दी गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें