फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली की हिंसा पर दिल्ली में गरमाई सियासतः आप, भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे को घेरा

Thu, 28 Jan 2021 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली  
विज्ञापन
किसानों को समझाइश देते राकेश टिकैत - फोटो : shubham bansal
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा और लाल किले पर किए गए कब्जे पर दिल्ली की सियासत भी गरमा गई है। आम आदमी पार्टी, भाजपा व कांग्रेस ने इसके लिए एक-दूसरे का जिम्मेदार बताया है। आप ने बुधवार को आरोपी दीप सिद्धू की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ की तस्वीरें जारी करते पूरे वाकये को भाजपा प्रायोजित व आंदोलन को बदनाम करने की साजिश करार दिया। वहीं, भाजपा का कहना है कि लाल किले पर आप कार्यकर्ताओं ने हुडदंग किया। जबकि कांग्रेस का कहना है कि हिंसा दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस की साझी नाकामी है। ट्रैक्टर रैली का जानबूझकर अनियंत्रित होने दिया।

विज्ञापन


आप ने जारी की सिद्धू की तस्वीरें, लगाया भाजपा की मिलीभगत का आरोप
आम आदमी पार्टी ने लाल किला पर किसानों के भड़काने के आरोपी दीप सिद्धू की भाजपा नेताओं के साथ की तस्वीरें जारी करते हुए पूरे हंगामे का भाजपा प्रायोजित बताया है। आप विधायक राघव चड्ढा का आरोप है कि गणतंत्र दिवस पर पूरे देश ने देखा कि किस तरह से केंद्रीय एजेंसियों, भाजपा और भाजपा के करीबी दीप सिंधु ने किसानों की रैली में घुसपैठ करके हिंसा भड़काया।
पार्टी कार्यालय मीडिया से  बात करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में मंगलवार की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण थी। साथ ही आरोप लगाया कि इसके पीछे भाजपा, आरएसएस और केंद्रीय एजेंसियों का हाथ था। यह  बड़ी साजिश थी, जिससे किसानों के आंदोलन को कमजोर करने और उन्हें बदनाम करने के लिए रचा गया। चड्ढा ने मांग की कि दीप सिद्धू को गिरफ्तार करे और बेकसूर किसानों को बेवजह एफआईआर कर उन्हें परेशान न करे।
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री अरमरिंदर सिंह को भाजपा का एजेंट करार देते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि वह भाजपा को बचाने और आप को फंसाने के काम लगे हैं। साथ ही सवाल किया कि अभी तक भाजपा की एजेंसियों ने दीप सिद्धू को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस मंगलवार को लाल किले पर मौजूद अमरिक सिंह नामक जिस व्यक्ति को आम आदमी पार्टी का सदस्य होने का आरोप लगा रही है, उसका आप के साथ कोई लेना-देना नहीं है। वह भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल से जुड़ा हुआ व्यक्ति है। इसा मौके पर उन्होंने दीप सिद्धू के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ खींची गई तस्वीरें भी सार्वजनिक कीं।

कांग्रेस ने दिल्ली सरकार व पुलिस पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने हिंसा का ठीकरा दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस पर फोड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष चौ.अनिल कुमार का कहना है कि किसानों की ट्रैक्टर रैली में युवाओं को दोनों ने मिलकर गुमराह किया है। अनिल कुमार का कहना है कि इससे साफ है कि रैली में युवाओं को भड़काने में पुलिस और आप सरकार की मिलीभगत थी। ट्रैक्टर रैली में हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण व अनुचित बताया है। साथ ही कहा है कि यहतर्क विहीन बात है कि दिल्ली पुलिस ने किसानों को आईटीओ. और लालकिला तक आने देने पर परिस्थितियां को नियंत्रित कैसे नही कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें