फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंहानंद से पूछताछ के लिए पुलिस ने भेजा नोटिस, चार शिकायतें मिलीं

Sat, 10 Apr 2021 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद सरस्वती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जिला पुलिस ने डासना मंदिर के महंत नरसिंहानंद सरस्वती पर दर्ज धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है। दूसरी तरफ, दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस को प्रेस क्लब में उनके धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप वाली चार शिकायतें मिली हैं। संबंधित थाना पुलिस इन पर जांच कर रही है। किसी भी शिकायत पर शुक्रवार देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में महंत को एक धर्म के खिलाफ निंदात्मक शब्दों का उच्चारण करते देखा गया। यह वीडियो कथित रूप से प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान शूट किया गया था। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए संसद मार्ग थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। एक अन्य वीडियो और एक ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने नरसिंहानंद को धमकी देने के आरोप में आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ गत रविवार को मामला दर्ज किया था।

दूसरी तरफ, विधायक अमानतुल्ला खान ने 7 अप्रैल को मुस्लिम समाज से अपील की थी कि महंत के खिलाफ शिकायत दें। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महंत के खिलाफ शुक्रवार को मिली 4 शिकायतों में दो जामिया नगर और दो शाहीन बाग थाने में आई हैं।
विज्ञापन


पुन्हाना में नरसिंहानंद के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा
दिल्ली के प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के इस्लाम धर्म के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने से मुस्लिम समाज में भारी रोष है। शुक्रवार को युवाओं, उलेमाओं, राजनेताओं व सामाजिक संगठनों के लोगों ने पुन्हाना में विरोध प्रदर्शन कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग लेकर पुलिस और एसडीएम पुन्हाना को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में पुन्हाना शहर चौकी प्रभारी हरदेव सिंह ने कहा कि शिकायत मिल गई है। उच्चाधिकारियों से मशवरा कर कार्रवाई की जाएगी।

लोगों ने अनाज मंडी पुन्हाना से मिनी सचिवालय तक सड़कों पर प्रदर्शन किया। अब्दुल रशीद, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान व सहाब खान पटवारी, जिला पार्षद तारीफ खुर्शीद, गुलाम नबी आजाद ने कहा कि नरसिंहानंद का मकसद हिंदू-मुस्लिम समाज में दरार पैदा करना है। उन्होंने जहरीली बात कर सामाजिक सौहार्द खराब करने की कोशिश की है। प्रशासन को उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि देश में सामाजिक सौहार्द बना रहे। प्रदर्शनकारियों ने नरसिंहानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने पर दोबारा प्रदर्शन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में तौफीक, मौसिम खान, फारुख अब्दुल्ला, जिला पार्षद तारीफ खुर्शीद, हाजी अल्ताफ हुसैन आली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें