फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर अस्पताल के 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से एक कर्मी की मौत, दूसरा घायल

Thu, 22 Jul 2021 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • एक की अस्पताल में मौत, दूसरे का चल रहा है इलाज 
  • अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकर अस्पताल में बड़ा हादसा सामने आया है। अस्पताल की सीढिय़ों में ग्रिल न होने की वजह से दो अस्पतालकर्मी 25 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए। बारिश के पानी की वजह से सीढ़ियों में फिसलन थी। दोनों अस्पतालकर्मियों को दो घंटे बाद गड्ढे से निकाला गया और एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक कर्मी की मौत हो गई। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोरोना काल में दक्षिणपुरी में अंबेडकर अस्पताल बनाया गया था। अस्पताल के पिछले हिस्से में बने बेसमेंट में अभी भी काम चल रहा है। यहां पर सीढिय़ों में किसी तरह की सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए हुए थे। यहां पर हमेशा अंधेरा रहता है। यहां पर 19 जुलाई को दीपक मेहरा नामक सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगाई हुई थी। दीपक व अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ अमर सिंह गड्ढे में गिरने से घायल हो गए। इनके गिरने का काफी देर बाद पता लगा। दोनों को निकाल का एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। अमर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गड्ढे में पहले अमर सिंह गिरा था। बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर जब दीपक सरिया पकड़कर अमर सिंह को बचाने लगा तो सरिए से उसका हाथ कट गया और वह भी गड्ढे में गिर गया। दोनों की मौके पर बेहोश हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें