फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का मौसम : अब लौटेगी गर्मी, 40 के पार जा सकता है पारा

Mon, 26 Apr 2021 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • पिछले सप्ताह मिली राहत होगी खत्म
  • दिन पर दिन बढ़ रही है तपिश
विज्ञापन
चढ़ रहा है पारा... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह मौसम में आई ठंडक ने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया था। रविवार को राजधानी दिल्ली का आसमान फिर से बिल्कुल साफ हो गया और सूर्यदेव दिनभर चमके। इस कारण तपिश बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस हफ्ते पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा और सूरज की तपिश बढ़ेगी। तापमान 38 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मंगलवार को यह 38 और 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बुधवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी।



लॉकडाउन की वजह से इस समय दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की संख्या कम है। इस कारण तापमान पिछले सालों की तुलना में कुछ कम रहने की उम्मीद है। मई का पहला सप्ताह लोगों को भीषण गर्मी का एहसास करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें