फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट काल में कालाबाजारी : अपराध शाखा ने तीन को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Mon, 26 Apr 2021 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • तीन रेमडेसिविर, 100 पल्स ऑक्सीमीटर और 48 ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद
  • हापुड़, गाजियाबाद और नोएडा निवासी तीनों आरोपी मेडिकल सामान के कारोबारी
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश जी-जान से कोरोना को हराने में जुटा है तो कुछ लोग ज्यादा मुनाफे के चक्कर में जीवन रक्षक दवाइयों व उपकरणों की कालाबाजारी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रेमडेसिविर इंजेक्शन, पल्स ऑक्सीमीटर व ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाले तीन लोगों यूपी में हापुड़ के पक्का बाग निवासी आलोक त्यागी, गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन निवासी अभिषेक बंसल और नोएडा में सेक्टर-121 निवासी सोमिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि इनके पास से तीन रेमडेसिविर इंजेक्शन, 100 पल्स ऑक्सीमीटर, 48 ऑक्सीजन सिलिंडर, 1.20 लाख नकद और ब्रेजा गाड़ी बरामद हुई है। ये रेमडेसिविर के एक इंजेक्शन के लिए 40 हजार रुपये वसूल रहे थे। पुलिस ने इन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

एसीपी राजेश कुमार की टीम को मिली सूचना के बाद पुलिस ने मेट्रो पिलर नंबर-40, मेन विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर में जाल बिछाया। लाल ब्रेजा गाड़ी को रुकवाकर तलाशी में तीनों आरोपियों से 40-40 हजार रुपये और एक-एक इंजेक्शन बरामद हुआ। गाड़ी में ऑक्सीमीटर व ऑक्सीजन सिलिंडर मिले।
विज्ञापन


पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे चिकित्सीय उपकरणों का कारोबार करते हैं। कोरोना काल में इन लोगों ने मास्क और सैनिटाइजर का धंधा किया था। इसी दौरान ये इंजेक्शनों व बाकी उपकरणों की कालाबाजारी करने लगे। पुलिस इनसे पूछ रही है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन ये कहां से ला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें