फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बनेगा कोरोना वैक्सीन का मिनी हब, यहां से उत्तर भारत में की जाएगी टीके की आपूर्ति

Fri, 08 Jan 2021 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Corona vaccination - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में जल्द ही टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए दिल्ली कोरोना वैक्सीन का मिनी हब बनेगा। यहां केंद्र सरकार के एक बड़े भंडारण केंद्र में कोरोना के टीके रखे जाएंगे। यहां से वैक्सीन एनसीआर समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाई जाएगी। अगले कुछ दिनों में वैक्सीन के भंडारण केंद्र तक पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में बनाए गए केंद्र सरकार के लिए बड़े भंडारण केंद्र से उत्तरी भारत और एनसीआर के कई क्षेत्रों में टीका पहुंचाया जाएगा। वहीं, दिल्ली वासियों के लिए राजीव गांधी सुपरस्पेशयलिटी अस्पताल और सिविल लाइंस में एक टीका भंडारण केंद्र बनाया गया है। इन दोनों केंद्रों में मिलाकर 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज रखने की क्षमता है। 

इन्हीं केंद्रों से कोल्ड चैन के जरिए वैक्सीन को विभिन्न अस्पतालों और टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। राजधानी में पहले चरण में 51 लाख लोगों की टीका लगना है। इनमें सबसे पहले तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। पहले पांच दिन सिर्फ स्वास्थ्य कर्मियों का ही टीकाकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके बाद अगले कुछ दिनों में अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों और 50 साल से ज्यादा उम्र के जो लोग पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं। उनको टीका लगाया जाएगा। टीकारकरण के लिए दिल्ली में 1 हजार बूथ तैयार हो गए हैं। हर बूथ पर प्रतिदिन 100 लोगों की डोज दी जाएगी। 

आज सभी 11 जिलों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास
दिल्ली के सभी 11 जिलों के कई अस्पतालों और हेल्थ क्लीनिक में आज कोरोना वैक्सीन का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसका समय सुबह 9 से 11 बजे तक का होगा। पूर्वाभ्यास में अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल होंगे। इसमें दक्षिणी दिल्ली में एम्स, सफजरजंग, मदन मोहन मालवीय अस्पताल, सीताराम भाटिया समेत कई निजी अस्पाल शामिल हैं। वहीं, उत्तर पश्चिमी जिले में मैक्स साकेत अस्पताल, फोर्टिस, अग्रेसन अस्पताल , बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर अस्पताल समेत कई नजी अस्पताल शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें