फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : गुरुपर्व के अवसर पर आज निकाले जाएंगे नगर कीर्तन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Mon, 07 Nov 2022 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News :नगर कीर्तन भाई मतिदास चौक, गुरुद्वारा सीसगंज साहिब चांदनी चौक से सुबह 9.00 बजे शुरू होंगे और गुरुद्वारा नानक प्याऊ, जीटी करनाल रोड पर रात 10.00 बजे समाप्त होंगे। नगर कीर्तन में हजारों श्रृद्वालु, बैंड , घुड़सवार निहंग, स्कूली बच्चे, कीर्तन जत्थे आदि पैदल व वाहनों पर होंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में एडवाइजरी जारी की।
विज्ञापन
delhi traffic police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानक देवजी के 553 वें प्रकाश गुरुपर्व के मौके पर पालकी में सजाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में नगर कीर्तन आज निकाले जाएंगे। नगर कीर्तन भाई मतिदास चौक, गुरुद्वारा सीसगंज साहिब चांदनी चौक से सुबह 9.00 बजे शुरू होंगे और गुरुद्वारा नानक प्याऊ, जीटी करनाल रोड पर रात 10.00 बजे समाप्त होंगे। नगर कीर्तन में हजारों श्रृद्वालु, बैंड , घुड़सवार निहंग, स्कूली बच्चे, कीर्तन जत्थे आदि पैदल व वाहनों पर होंगे।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में एडवाइजरी जारी की। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, चांदनी चौक, फतेहपुरी, खारी बावली, कुतुब रोड चौक, आजाद मार्केट, रोशनारा रोड, घंटा घर, शक्ति नगर चौक होकर गुरुद्वारा नानक प्याऊ साहिब पर खत्म होंगे। 

नगर कीर्तन के चलते इन जगहों सुभाष मार्ग, लाल किला क्रॉसिंग, बर्फ खाना चौक,एच.सी. सेन मार्ग, मोरी गेट चौक, टाउन हॉल, बोलिवर रोड, मोरी गेट,फतेहपुरी टी-प्वाइंट 16. पुल मिठाई, अजमेरी गेट, नगिया पार्क, घंटा घर रोशनारा रोड गोलचक्कर, डीसीएम चौक,आजाद मार्केट चौक, चौकी नंबर 2, कालिदास मार्ग - नगिया पार्क रोड 20, रूप नगर चौक, रोहतक रोड, रानी झांसी रोड, जीटी रोड अशोक विहार फ्लाईओवर,न्यू रोहतक रोड, ईस्ट पार्क रोड, आजादपुर एचवाई पॉइंट, झंडेवालान गोलचक्कर, परेड ग्राउंड टी-प्वाइंट, रोहतक रोड और फैज रोड से ट्रैफिक परिवर्तित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें