फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : विवादित टिप्पणियां करने वाले 'एमसी कोड' लापता, मां ने कराई अपहरण की रिपोर्ट

Sun, 06 Jun 2021 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • आदित्य तिवारी उर्फ एमसी कोड गायब, महरौली थाने में हुई अपहरण की एफआईआर
  • गीता, महाभारत, गायों और हिंदुओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाला एमसी कोड आत्महत्या की बात कर अचानक दो जून से गायब
विज्ञापन
तलाश में पुलिस.... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैप बैटल आर्टिस्ट (रैपर) एमसी कोड उर्फ आदित्य तिवारी (22) लापता हो गए हैं। बुधवार को इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट लिखकर वह गायब हो गए। एमसी कोड ने 2016 में 17 साल की उम्र में  गीता, महाभारत, गायों और हिंदुओं पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। उसका वीडियो अब कुछ समय पर पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद एमसी कोड को सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने के अलावा उनकी गिरफ्तारी की मांग होने लगी। 

विज्ञापन


लोगों ने उनकी भाषा पर कड़ी आपत्ति जताई थी। वीडियो वायरल होने के बाद एमसी कोड ने उसे काफी पुराना बताकर माफी भी मांगी थी। लेकिन उनका विरोध बढ़ने लगा। इस दौरान आत्महत्या की बात कर दो जून को अचानक एमसी कोड गायब हो गए। महरौली थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत शनिवार को पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर एमसी कोड की तलाश शुरू कर दी है।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को वसंतकुंज निवासी एमसी कोड की मां ने उनके गायब होने की शिकायत दी थी। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा गया उनका सुसाइड नोट भी दिया था। इंस्टाग्राम पर एमसी कोड forrealkode के नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट चलाते हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वह लगातार पीड़ा, परीक्षा और कलेश का सामना कर रहा है। 
विज्ञापन


इसी पोस्ट में वह अपने जीवन को समाप्त करने की बात कर रहे हैं। पोस्ट उनको दोस्तों ने देखा तो परिवार को इसकी खबर दी। बाद में एमसी कोड की तलाश शुरू हुई। दो दिन बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई। एमसी कोड एक रैप बैटल आर्टिस्ट हैं। उनके विवादित वीडियो के आधार पर उनको महिला विरोधी और हिंदू विरोधी बताया गया। 

हालांकि एमसी कोड  के गायब होने के बाद उनके प्रशांसकों में काफी निराशा है। उनका परिवार और करीबी उनको तलाश करने की दिल्ली पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी मौत और शव होने का दावा करने की गलत सूचनाएं फैला रहे हैं। दक्षिण जिला पुलिस एमसी कोड की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें