सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस वर्ष दर्ज दुष्कर्म के 22.42 फीसदी मामले ऐसे हैं, जिनमें आरोपी और पीड़िता लिव-इन में रह रहे थे और महिला ने शादी नहीं करने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। महिलाओं पर होने वाले अन्य अपराधों में कमी आई है। उनके शोषण, अपहरण और अपमान में कमी आई है। इस साल नाबालिगों पर होने वाले अपराधों में भी कमी आई है। वर्ष 2019 में पोक्सो के तहत 109 मामले दर्ज किए गए थे, इस वर्ष यह घटकर 65 रह गए हैं।