फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : उपराज्यपाल ने दिल्ली के पहले बैंबू थीम पार्क ‘बांसेरा’ की नींव रखी, बाढ़ क्षेत्रों में बनेगा

Wed, 10 Aug 2022 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News : इस पार्क में असम से लाए गए 25,000 से अधिक विशेष किस्म के बांस के पौधे लगाए जाएंगे। इससे दिल्ली में सार्वजनिक स्थलों को बढ़ाने के साथ ही बाढ़ क्षेत्रों की जैव विविधता को संरक्षित और समृद्ध रखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंगलवार को दिल्ली के पहले बैंबू थीम पार्क ‘बांसेरा’ की नींव रखी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना के बाढ़ क्षेत्रों की पारिस्थितिकी विशिष्टता को बढ़ाकर इसे सांस्कृतिक स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंगलवार को दिल्ली के पहले बैंबू थीम पार्क ‘बांसेरा’ की नींव रखी। इस पार्क में असम से लाए गए 25,000 से अधिक विशेष किस्म के बांस के पौधे लगाए जाएंगे। इससे दिल्ली में सार्वजनिक स्थलों को बढ़ाने के साथ ही बाढ़ क्षेत्रों की जैव विविधता को संरक्षित और समृद्ध रखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


बाढ़ क्षेत्रों और नदी के किनारों पर अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के कारण यमुना के अस्तित्व पर गंभीर खतरा पैदा होने लगा है। इस मौके पर उपराज्यपाल ने कहा कि बड़े पैमाने पर बांस के रोपण से दिल्ली की वायु प्रदूषण की समस्या काफी हद तक दूर करने में मदद मिलेगी। उपराज्यपाल ने कहा कि बांस करीब 30 फीसदी अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। पानी की कम खपत होने के साथ ही मिट्टी को और समृद्ध करने का मौका मिलेगा। बांस के पेड़ की परिधि में ऑक्सीजन बढ़ाने के साथ ही धूलभरी आंधी से होने वाले प्रदूषण को रोकने में भी मदद मिलेगी। बांस का इस्तेमाल फर्नीचर, अगरबत्ती बनाने के लिए भी किया जाता है।

इससे दिल्ली में रोजगार की संभावनाएं बढ़ने के साथ ही आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सांसद गौतम गंभीर, मुख्य सचिव दिल्ली नरेश कुमार और उपाध्यक्ष डीडीए मनीष कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। यह यमुना के बाढ़ क्षेत्रों की बहाली और कायाकल्प के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की अहम परियोजना के तौर पर शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल की संकल्पना और मार्गदर्शन पर ‘बांसेरा’ परियोजना के तहत इस परियोजना को अगले स्तर पर ले जाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के दक्षिण में बाढ़ क्षेत्र के 10 हेक्टेयर क्षेत्र में बांस का उपयोग कर थीम आधारित बहुउद्देशीय क्षेत्र के रूप में इसे विकसित किया जा रहा है। जून में इस साइट की पहचान कर उपराज्यपाल ने 2.5 हेक्टेयर में एक जलाशय विकसित करने का निर्देश दिया था। इसके लिए काम पूरा कर लिया गया है और यह जलाशय बांसेरा का हिस्सा होगा।

पूरे क्षेत्र को दो हिस्सों में किया गया विभाजित
दिल्ली में अपनी तरह का पहला थीम पार्क है, जिसका नाम हिंदी के शब्द बसेरा से लिया गया है। परियोजना के बारे में उपराज्यपाल ने बताया कि पूरे क्षेत्र को दो भागों में वर्गीकृत किया गया है। मुख्य रूप से ग्रीनवे जोन में बांस, जबकि मनोरंजन क्षेत्र और नदी के जल में होने वाले बांस लगाए जाएंगे। इसके लिए खासतौर पर बांस के पौधे खरीदे गए हैं।

बैंबू कैफे का भी प्रस्ताव
भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर बांस के पेड़ों के नीचे बैठने के स्थान के साथ ही बैंबू कैफे बनाने का भी प्रस्ताव है। एक जगह पर बैठने की सुविधा प्रदान करने के लिए इस क्षेत्र को खासतौर पर डिजाइन किया गया है। जुलाई में असम से बांस की 15 किस्मों के 20,000 पौधे खरीदने के बाद नर्सरी तैयार की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें