फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : आज से लोकल ट्रेन भी दौड़ेंगी पटरी पर, एनसीआर के कामकाजी लोगों को मिलेगी राहत

Thu, 01 Jul 2021 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • आने-जाने वाली 50 से अधिक ट्रेनों का संचालन शुरू
  • रेलवे आरक्षित ट्रेन के साथ कई अनारक्षित मेल व एक्सप्रेस ट्रेन भी बहाल करने जा रहा है
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की राह आसान करने के लिए बृहस्पतिवार को कई ट्रेनें पटरी पर दौडे़ंगी। रेलवे आरक्षित ट्रेन के साथ कई अनारक्षित मेल व एक्सप्रेस ट्रेन भी बहाल करने जा रहा है। कोविड काल में थमीं ट्रेनों के चलने से यात्रियों की राह आसान होगी। हालांकि ये सब ट्रेन विशेष श्रेणी वाली होंगी। लिहाजा यात्रा किराया भी अधिक होगी। 

विज्ञापन


आरक्षित ट्रेनों के साथ अब लोकल ट्रेन भी पटरी पर वापसी करेंगी। दिल्ली एनसीआर समेत अन्य जगहों की पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी पर लौटने से यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी। कोविड संक्रमण की कमी और अनलॉक होते राज्यों को ध्यान में रख रेलवे ने यह निर्णय लिया है।

बृहस्पतिवार से प्रतापगढ़ जंक्शन-वाराणसी के बीच ट्रेन प्रतिदिन अगले आदेश तक चलेगी। इसी तरह फैजाबाद-लखनऊ-फैजाबाद, बरेली-दिल्ली जंक्शन-बरेली, बालामऊ जंक्शन-शाहजहांपुर जंक्शन-बालामऊ, फिरोजपुर छावनी-लुधियाना-फिरोजपुर जंक्शन, नंगल डेम-दौलतपुर चैक-नंगल डेम, लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ, अंबाला-लुधियाना-अंबाला, सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर, मुरादाबाद-सहारनपुर-मुरादाबाद चलेगी। ये ट्रेनें बृहस्पतिवार से प्रतिदिन चलेगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा जालंधर सिटी-फिरोजपुर छावनी-जलंधर सिटी, दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन, दिल्ली जंक्शन-रोहतक-दिल्ली जंक्शन, नई दिल्ली-गाजियाबाद-नई दिल्ली, फिरोजपुर छावनी-लुधियाना-फिरोजपुर छावनी, फिरोजपुर छावनी-फजिल्का जंक्शन-फिरोजपुर छावनी, लुधियाना जंक्शन-लोहिंया खास-लुधियाना जंक्शन, फाजिल्का जंक्शन-बठिंडा-लुधियाना जंक्शन, अमृतसर जंक्शन-पठानकोट-अमृतसर जंक्शन, वाराणसी जंक्शन-सुल्तानपुर-वाराणसी जंक्शन, प्रतापगढ़ जंक्शन-वाराणसी-प्रतापगढ़, अंबाला छावनी-सहारनपुर-अंबाला छावनी, सीतापुर सिटी-कानपुर सेंट्रल-सीतापुर सिटी, नजीबाबाद-गजरौला-नजीबाबाद समेत कई लोकल ट्रेनें पटरी पर लौटेंगी। 

रेलवे के इस निर्णय से दिल्ली एनसीआर के लोगों को विशेष फायदा होगा। कामकाजी लोगों को अब सार्वजनिक वाहनों की कमी नहीं खलेगी। इसके साथ ही अन्य सार्वजनिक वाहनों की अपेक्षा सस्ता और सुरक्षित सफर यात्री कर सकेंगे। व्यापारियों को भी इस निर्णय से लाभ मिलेगा और आर्थिक व्यवस्था पटरी पर लौटेगी। सभी ट्रेनें अगले आदेश तक के लिए बहाल की गई हैं। इनमें ज्यादातर डेली पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें