फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम हुआ सुहाना : आंधी और बारिश से दिल्ली में सुकून, शाम को भी गिर सकती हैं राहत की बूंदें

Thu, 13 May 2021 04:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • शाम तक तेज आंधी चलने की संभावना
  • पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से अगले 24 घंटों में दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है
विज्ञापन
बदल गया मौसम... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को भले ही बारिश नहीं हुई लेकिन गुरुवार का दिन निकलने से पहले ही आंधी और बारिश ने दिल्ली के मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हवा, बारिश और बिजली कड़कने के साथ हुई फुहार ने मौसम को सुहाना बना दिया है। आज शाम को भी राहत की बूंदें गिर सकती हैं। 

विज्ञापन

   
लेकिन कल दिनभर लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार और अगले 24 घंटों में भी दिल्ली के आसमान में बादलों के घिरे रहने की संभावना है। शाम तक तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। 


दरअसल, एक दिन पहले मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की से लेकर मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी, लेकिन बुधवार सुबह से ही सूरज के कड़े तेवर हो गए थे। शाम तक सूरज की तेज तपिश के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। दिन में सूरज कुछ देर के लिए बादलों के पीछे छिपा, लेकिन यह राहत कुछ देर के लिए ही रही। हालांकि, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी की वजह से आंशिक राहत रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 68 फीसदी व न्यूनतम 27 फीसदी रहा।  दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो अधिकांश इलाकों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में सबसे अधिक तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से अगले 24 घंटों में दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं। इससे गर्मी से आंशिक रूप से राहत मिलेगी। 

सबसे साफ रही गुरुग्राम की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा इन दिनों साफ बनी हुई है। बुधवार को दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के सभी शहरों की हवा औसत श्रेणी में दर्ज की गई। गुरुग्राम की हवा 82 एक्यूआई के साथ सबसे साफ रही। वहीं, एक दिन पहले खराब श्रेणी में रही गाजियाबाद की हवा भी औसत में पहुंच गई। अगले 24 घंटों में भी हवा की स्थिति यथावत रहेगी। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 115 दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम की हवा सबसे साफ दर्ज की गई। इसके अलावा गाजियाबाद की हवा 136 व फरीदाबाद की हवा 133 एक्यूआई दर्ज हुई। सफर के मुताबिक, अगले 24 घंटों में भी हवा की स्थिति में खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, लेकिन इसका खास प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें