फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Landfill: भाजपा-आप कार्यकर्ता भिड़े, जमकर की नारेबाजी, हालात पर काबू पाने में जुटी पुलिस

Thu, 27 Oct 2022 11:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एमसीडी चुनाव के मद्देनजर राजधानी में तीन कूड़े के पहाड़ बनने के मामले में आप नेताओं की ओर से भाजपा पर निशाना साधने के बीच आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कूद पड़े है। उन्होंने गाजीपुर लैंडफिल साइट देखने का एलान किया है।
विज्ञापन
गाजीपुर में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता और आप कार्यकर्ता गुरुवार को गाजीपुर में आमने-सामने आ गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। एमसीडी चुनाव के मद्देनजर राजधानी में तीन कूड़े के पहाड़ बनने के मामले में आप नेताओं की ओर से भाजपा पर निशाना साधने के बीच आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कूद पड़े है। वह भाजपा को कठघरे में खड़ा करने के लिए गुरुवार को मैदान में उतर रहे है।

विज्ञापन

इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए हैं। भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, इसके तुरंत बाद आप कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और उनके खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट देखने का एलान किया है। उन्होंने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर जाने के संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी है।

सीएम केजरीवाल ने राजधानी निवासियों को भी गाजीपुर पहुंचने का न्योता दिया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि भाजपा के एक नेता से उन्होंने पूछा, 15 साल में नगर निगम में क्या काम किया? तो उस नेता ने शर्माते हुए काम बताए। एक काम उन्होंने बताया कि तीन बड़े-बड़े कूड़े के पहाड़ बनाने का किया, जबकि दूसरा काम पूरी दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर आप विधायक व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि हार के डर से भाजपा ने अपने ही कार्यकर्ताओं को धमकाना शुरू कर दिया है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है कि अगर किसी ने एमसीडी चुनाव के दौरान कूड़े का नाम लिया तो उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें