फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का अंदाज : पंजाब में केजरीवाल ने कैप्टन को ललकारा, खेला मुफ्त बिजली-पानी का कार्ड

Mon, 22 Mar 2021 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/चंडीगढ़/अमृतसर

सार

  • मोगा में किसान महासम्मेलन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की मुफ्त बिजली देने की घोषणा 
  • कहा- दिल्ली के स्टेडियमों को जेल नहीं बनने दिया तो छीनी जा रही हैं सीएम की शक्तियां
  • नए कृषि कानूनों के खिलाफ आम आदमी पार्टी किसानों के समर्थन में खड़ी रहेगी
विज्ञापन
Arvind Kejriwal, अरविंद केजरीवाल - फोटो : Arvind Kejriwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने मुफ्त बिजली-पानी का कार्ड पंजाब में भी खेला है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में बिजली का बिल जीरो आ सकता है तो जीतने के बाद पंजाब में क्यों नहीं? किसान मुद्दे पर भी पार्टी ने अपना स्टैंड जारी रखते हुए कहा कि तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ पार्टी आंदोलन का समर्थन करती रहेगी।

विज्ञापन


आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को मोगा के बाघापुराना में आप द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों ने देशव्यापी आंदोलन को नया जीवन दिया है। देश में अगर किसी के साथ अन्याय होता है तो पंजाबी ही सबसे पहले आवाज उठाते हैं। यह वीरों की भूमि है, इसे नमन करने आया हूं। 

कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तरह ही पंजाब में भी 24 घंटे और मुफ्त बिजली देंगे। जब दिल्ली के स्टेडियमों को किसानों के लिए जेल नहीं बनने दिया तो मोदी सरकार संसद में बिल लाकर मुख्यमंत्री की शक्ति छीन रही है। किसान आंदोलन का केवल समर्थन ही नहीं किया, बल्कि उसका हिस्सा बनकर काम भी किया, जिसकी वजह से मोदी सरकार परेशान कर रही है।
विज्ञापन


बकौल केजरीवाल, पिछले छह साल से पंजाब के किसानों के लिए लड़ रहा हूं। आप चिंता मत करना। जब तक मैं दिल्ली में हूं, किसी भी हालत में किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने दूंगा। केंद्र सरकार जितना भी अत्याचार कर ले। किसानों की मांगें जायज हैं और आखिर में जीत किसानों की ही होगी। सबसे पहले पंजाब के किसानों ने नए कृषि कानूनों की खिलाफत की। यह आंदोलन दिल्ली पहुंचा। कहा कि जो आग पंजाब के अंदर आप लोगों ने लगाई है वह पूरे देश में लग रही है। यह आंदोलन हर भारतवासी का हो गया है।

एक दिन सभी जेल जाएंगे
केजरीवाल ने कहा कि किसानों आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की गई। कभी खालिस्तानी तो कभी आतंकवादी कहा गया, लेकिन देश की जनता देख रही है। भाजपा नेताओं ने किसानों को गालियां दी हैं, उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने 70 केस कर रखे हैं। पूरी उम्मीद है कि जितने लोगों ने गालियां दी हैं वह सब जेल जाएंगे। 

पंजाब के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जितने वादे किए, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले जितने वादे किए थे वह सभी पूरे किए। दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है, कोई पावर कट नहीं लगता है और बिजली का बिल जीरो आता है। पंजाब में बिजली का बहुत ज्यादा बिल आता है। दिल्ली के सरकारी स्कूल अच्छे हो गए हैं। क्या पंजाब के स्कूल अच्छे होने चाहिए या नहीं? सरकारी अस्पतालों में मरीज का एक पैसा नहीं लगता है। पंजाब में भी ऐसा होना चाहिए
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें