फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी साजिश का खुलासा: जंतर-मंतर 1.0 और 2.0 में माहौल खराब करने वाले प्रदर्शनकारी जामिया आंदोलन में पहुंचे थे

Tue, 27 Oct 2026 12:25 PM IST
Sharukh Khan पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के चल रहे आंदोलन में चौंकाने वाली साजिश का खुलासा हुआ है। जंतर-मंतर 1.0 और 2.0 में माहौल खराब करने वाले प्रदर्शनकारी जामिया छात्र आंदोलन में पहुंचे थे।
विज्ञापन
jamia university protest - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के चल रहे आंदोलन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जंतर-मंतर पर 1.0 और 2.0 के दौरान माहौल खराब करने वाले प्रदर्शनकारी अब जामिया छात्र आंदोलन में पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिले की जामिया नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर काम कर चुके युवक साहिल चौधरी को गिरफ्तार किया है। युवक जंतर-मंतर पर दोनों प्रदर्शनों में पहुंचा था। उसके मोबाइल पर जंतर-मंतर प्रदर्शन की काफी आपत्तिजनक वीडियो मिली है। 

पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम को जामिया विश्वविद्यालय को गेट तोड़ने आदि को लेकर 20 से 25 छात्र-छात्राओं को हिरासत में ले लिया था। इन्हें ओखला थाने ले जाया गया था। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

राष्ट्रविरोधी नारे
जामिया प्रशासन की शिकायत पर रविवार को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दीवारों पर देशविरोधी नारे लिखे गए। प्रदर्शनकारियों ने फ्री कश्मीर, फ्री शार्जील इमाम और फ्री फिलिस्तीन जैसे नारे लिखे गए। जामिया ने अपनी शिकायत में इस तरह के देश विरोधी नारे लिखने पर कड़ी निंदा की है। जामिया का मानना है कि इन नारों से विश्वविद्यालय की छवि खराब हो रहा है। 
 

मारपीट का आरोप
प्राथमिकी में कहा गया है कि प्रदर्शनकारी छात्रों ने जामिया के कई कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों के लगातार हंगामे के बाद जामिया प्रशास ने पुलिस ने सहायता मांगी। हालांकि प्राथमिकी में ये भी कहा गया कि छात्रों के बातें आंदोलन शुरू होने से पहले ही मांग ली गई थीं। राजनीति रंग देकर आंदोलन करवाया जा रहा है।

आरोपी के बैग से आईटीबीपी की वर्दी से जैसे कपड़े व अन्य सामान मिला
दक्षिण-पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्कर्ष ने बताया कि साहिल के बैग से आईटीबीपी की वर्दी से मिलता-जुलता कपड़ा व आईटीबीपी लिखा एक बैज मिला है। उससे पूछताछ की जा रही है। अगर आगे कुछ संदिग्ध बातें सामने आई तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।  जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शनकारियों की  पहचान की जा रही है। 

गाजियाबाद का रहने वाला है साहिल चौधरी 
दक्षिण-पूर्व जिले के एक अधिकारी ने बताया कि गांव मिर्जापुर प्रताप विहार गाजियाबाद यूपी निवासी साहिल चौधरी (25) @साहिल.111.चौधरी के नाम से इंस्टाग्राम पर सक्रिय है। आरोपी मात्र दसवीं पास है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह सोशल वर्कर है और उसने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों में भाग लिया था। हालांकि अब उसने नौकरी छोड़ दी है। काफी वीडियो उसने पोस्ट भी की थीं।

साहिल ने जब जामिया में प्रवेश करने की कोशिश की तो आंदोलनकारी छात्रों ने सुरक्षाकर्मी समझ कर उसे रोका। उसका बैग चेक किया गया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इस पूरे हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

आरोपी साहिल के पिता ने कुछ समय पहले खुदकुशी कर ली थी। उसके मां का कैंसर से देहांत हो गया है। पुलिस ये पता कर रही कि वह दिल्ली में कहां रहता था। एक पुलिस टीम उसके गांव भेजी गई है। उसे मंगलवार को एसीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें