फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का बजट : इंडिया @ 75 के साथ इंडिया @ 100 की रखी नींव

Wed, 10 Mar 2021 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

  • आह्वान- स्वतंत्रता आंदोलन की धुरी बनी थी दिल्ली, 100 वर्ष में ज्ञान और प्रगति का प्रेरक बनेगी
  • बजट में है साल 2047 का विजन
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने पेश किया दिल्ली का पहला डिजिटल बजट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आजादी के 100 साल बाद की दिल्ली की नींव अपने बजट में रखी है। उन्होंने अगले 25 साल में दिल्ली को बेहतर बनाने का रोडमैप पेश किया है। शिक्षित और समर्थ राष्ट्र की धुरी बनाने के लिए बजट में देशभक्ति पाठ्यक्रम लागू करने की बात कही गई है। देश को 100 वर्ष में ज्ञान और प्रगति का प्रेरक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने भी स्वीकार किया कि यह आगामी या अगले कुछ सालों के लिए बजट नहीं पेश कर रहे हैं। इसमें अगले 25 साल का विजन है। इसके तहत एक स्वतंत्र, स्वस्थ्य, शिक्षित और समर्थ राष्ट्र अपनी आजादी के 100वें वर्ष में सारी दुनिया के सामने ज्ञान और प्रगति की एक प्रेरक शक्ति बनकर खड़ा होगा। इसका केंद्र बिंदु दिल्ली बनेगी। आजादी के समय जिस तरह से दिल्ली स्वतंत्रता आंदोलन की धुरी बनी थी, उसी तरह 2047 में शिक्षित व समर्थ राष्ट्र की धुरी बनेगी।

वहीं, प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आजादी के 75 साल पूरे होने वाले हैं। दिल्ली सरकार इस जश्न को आम लोगों के साथ मिलकर मनाएगी। साथ ही 2047 में भारत कैसा होना चाहिए, उस सपने की नींव अभी से रखनी पड़ेगी। दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2047 में सिंगापुर के बराबर यानी 16 गुना बढ़ाने का प्रावधान बजट में किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बजट में सभी तबकों का ध्यान रखा गया। दिल्ली सरकार योग और ध्यान को जनांदोलन बनाएगी। 2047 तक दिल्ली में रहने वाली अनुमानित 3.28 करोड़ आबादी के मद्देनजर बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा।


सरप्लस में बजट
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है तब से दिल्ली का बजट सरप्लस में है। दिल्ली के बजट में घाटा नहीं हुआ। सीएजी की रिपोर्ट में भी कहा गया कि दिल्ली में घाटे का बजट नहीं बल्कि सरप्लस वाला बजट पेश होता है। कोविड-19 की कठिन परिस्थितियों के बावजूद दिल्ली सरकार का बजट पिछले साल के मुकाबले 6 प्रतिशत अधिक पेश किया गया है। दिल्ली सरकार 55 प्रतिशत बजट योजनाओं, विकास और सामाजिक सुरक्षा पर खर्च करेगी, यह एक कुशल वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है।

कुछ अहम बिंदु...और देशभक्ति महोत्सव

  • 75 सप्ताह तक के समय को देशभक्ति के महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है।
  • 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 साल पूरे होने तक पूरी दिल्ली में उत्सव का माहौल रहेगा।
  • 75 वर्ष पूरे होने से ठीक 75 सप्ताह पहले से ही, पूरी दिल्ली अभूतपूर्व तरीके से इस वर्ष को हर्षोल्लास से मनाएगी।
  • 12 मार्च से शुरू हो रहे देशभक्ति पूर्ण आयोजनों की श्रृंखला में अगले 75 सप्ताह तक पूरी दिल्ली में कार्यक्रम होंगे।
  • सिर्फ दिल्ली ही नहीं, आजादी के आंदोलन में दिल्ली की भूमिका और पिछले 75 साल में दिल्ली की यात्रा और 2047 के दिल्ली के विजन को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे।
  • पूरी दिल्ली को तिरंगे से सजाया जाएगा। 500 स्थानों पर लहराते हुए तिरंगे स्थापित होंगे। 
  • झंडा लहराने के लिए बजट में 45 करोड़ की राशि का प्रस्ताव है।
  • आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में पढ़ रहे हर बच्चे को देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए देशभक्ति पाठ्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है। कक्षा में प्रतिदिन एक पीरियड देशभक्ति का होगा। हर पढ़ा लिखा इंसान ऐसा कट्टर देशभक्त बने।
  • शहीद भगत सिंह के प्रेरक जीवन पर कार्यक्रमों के लिए 10 करोड़ का बजट।
  • बाबा साहब आंबेडकर के सपनों के संविधान को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।
  • कॉलोनियों में ध्यान एवं योग-प्रशिक्षक उपलब्ध कराएगी सरकार। 
  • आजादी की 75वें वर्ष में ‘फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ और इंडियन क्लासिकल म्यूजिकल फेस्टिवल के तहत भव्य कार्यक्रम होंगे।
  • 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का सम्मान समारोह किया जाएगा।
  • आजादी के 100 साल पूरे होने पर 2047 तक दिल्ली को कहा देखना चाहते हैं, यह भी बजट में शामिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें