फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दहशत : चेकिंग के लिए रोकने पर सिपाही को गोली मारी, एक जगह और फायरिंग

Thu, 11 Mar 2021 04:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली 
विज्ञापन
घायल सिपाही को देखने पहुंचे कमिश्नर.... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब नौ हुई एक के बाद एक गोलीबारी की दो घटनाओं से डिफेंस कॉलोनी इलाका थर्रा उठा। चेकिंग के लिए रोकने पर बदमाशों ने सिपाही को गोली मार दी। हालांकि गोली लगने के बावजूद सिपाही ने दूसरे सिपाही की मदर से दोनों बदमाशों को दबोच लिया। घायल सिपाही को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


दूसरी घटना में डिफेंस कॉलोनी थाने के पीछे मोटरसाइलि सवार बदमाश ने बीएसईएस के ड्राइवर को गोली मारी। गोली उसे गर्दन में लगी है। ड्राइवर को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इन वारदातों से दक्षिण दिल्ली में दहशत फैल गई थी। 

वारदात- एक 
गोली लगने के बावजूद सिपाही ने बदमाशों को दबोचा-
डिफेंस कॉलोनी थाने में तैनात सिपाही नवीन बुधवार सुबह अपने घर से डिफेंस कॉलोनी थाने जा रहा था। वह वर्दी में नहीं था। उसने बीआरटी पर मोटरसाइकिल पर दो युवक देखे। मोटरसाइकिल पर आगे की नंबर प्लेट नहीं थी और पीछे की नंबर प्लेट मुड़ी हुई थी। इससे सिपाही नवीन को संदेह हुआ।
विज्ञापन


नवीन ने उनको रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ा दी। पीछे बैठे बदमाश ने सिपाही को पीछा नहीं करने के लिए धमकाया भी था। मगर सिपाही पीछा करता रहा। नवीन ने इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे सिपाही मनीष को मोटरसाइकिल सवारों के बारे में सूचना देकर सर्तक कर दिया। नवीन ने पीछा कर एंड्रयूज गंज के पास दोनों बदमाशों को रोक लिया। नवीन ने पीछे बैठे बदमाश को करीब-करीब पकड़ लिया। तभी बदमाश ने कट्टा निकालकर नवीन की जांघ में गोली मार दी। 

नवीन को गोली मारने के बाद बदमाश भागने लगे। तभी आगे से सिपाही मनीष आ गया और उसने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों बदमाश नीचे गिर पड़े। मनीष को पता था कि बदमाशों के पास हथियार हैं। नवीन व मनीष ने बहादुरी का परिचय देते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

सिपाही नवीन को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके जांघ का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बदमाशों की पहचान धर्मेन्द व नवदीप के रूप में हुई है। इनके पास से एक कट्टा बरामद किया गया है। 

बदमाश मोटरसाइकिल से वारदात करने जा रहे थे-
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों बदमाश बुधवार सुबह लूट व झपटमारी की वारदात करने निकले थे। गौतमपुरी, फेज-दो बदरपुर निवासी धर्मेन्द्र(29) के खिलाफ चोरी व आम्र्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। नवदीप(20) के खिलाफ पहले से एक अपराधिक मामला दर्ज है। बदमाशों की मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन

वारदात दोः बीएसईएस के ड्राइवर को गोली मारी 

दूसरी वारदात भी डिफेंस कॉलोनी थाना इलाके में डिफेंस कॉलोनी थाने के पीछे सुबह करीब सवा नौ बजे हुई। चिराग दिल्ली निवासी भीमराज(45) बिजली सप्लाई कंपनी बीएसईएस में अनुबंध पर ड्राइवर था। उसकी ड्यूटी किलोकरी में चल रही है। बुधवार सुबह वह डिफेंस कॉलोनी थाने के पीछे स्थित बीएसआईएस,एंड्रयूज गंज के ऑफिस के बाहर कार में बैठा था। तभी बाइक पर एक बदमाश आया उसे गोली मारी दी। गोली भीमराज को गर्दन में लगी थी। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शुरूआती जांच में ये लग रहा है कि आपसी रंजिश के चलते भीमराज को गोली मारी गई है। पुलिस अधिकारियों का ये भी कहना है कि बाइक सवार बदमाश काफी दूर से भीमराज का पीछा करता हुआ आ रहा था। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर मोटरसाइकिल बदमाश की तलाश तेज कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बुधवार देर शाम तक बाइक सवार बदमाश का सुराग हाथ नहीं था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल भीमराज की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके बयानों के बाद ही बदमाश के बारे में कुछ सुराग लगने की उम्मीद है।  

काले रंग की बाइक पर काले पकड़े पहनकर आया था बदमाश-
बीएसईएस ऑसिफ के सिक्यूरिटी गार्ड चंद्रशेखर ने बताया कि घटना के समय वह ऑफिस के अंदर था। गोली चलने की आवाज सुनकर वह बाहर आया तो एक बाइक सवार मौके से भाग रहा था। बदमाश काले रंग की बाइक पर आया था और उसने काले कपड़ पहन रखे थे। चंद्रशेखर ने इसकी ूचना पुलिस को दती। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर आ गई थी। 

किसी को कोई रंजिश नहीं थी-परिजन
भीमराज के भाई शिवचरण ने बताया कि उसे भीमराज के बीएसईएस में काम करने वाले साथी ने घटना के बारे में बताया था। उसका साथी ही उसे बीएसईएस के ऑफिस में लेकर आया था। शिवचरण का कहना है कि उसके भाई की किसी से ऐसी रंजिश नहीं थी कि कोई उसे गोली मार दे। भीमराज के दो लड़कियां व एक लड़का है। वह पिछले करीब तीन साल से बीएसईएस में काम रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें