फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire : ओखला की संजय कॉलोनी में लगी आग, 20 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

Sun, 07 Feb 2021 10:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में आग: ओखला की फेज-2 स्थित संजय कॉलोनी में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के ओखला फेज दो में हरिकेश नगर मेट्रो स्टेशन के संजय कॉलोनी में शनिवार देर रात आग लग गई, जिसमें 20 से अधिक झोंपड़ियां जल कर खाक हो गईं।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि विभाग को रात दो बजे आगजनी की सूचना मिली थी। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पुलिस पता लगी रही। 27 दमकल की गाड़ियां की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पहले कपड़ों की कतरन में लगी, जो बाद में झुग्गियों में फैल गई और करीब 20 से 22 झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। वहां पर खड़ा एक ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें