फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Live: आज सुनहेड़ा बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत समेत शामिल होंगे कई किसान नेता

Sun, 07 Feb 2021 09:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज किसान आंदोलन का 74वां दिन है। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को सुनहेड़ा बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत होगी। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राकेश टिकैत, किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, राष्ट्रीय किसान मजदूर एकता संगठन के अध्यक्ष बाबा गुलाम मोहम्मद, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, योगेंद्र यादव सहित काफी किसान नेता हिस्सा लेंगे। पढ़ें दिनभर का लाइव अपडेट्स...
विज्ञापन
सुनहेड़ा बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब एक लाख से अधिक किसानों के आने की उम्मीद

विज्ञापन

महापंचायत में करीब एक लाख से अधिक किसानों के आने की उम्मीद है। मेवात किसान मोर्चा के प्रवक्ता रशीद एडवोकेट ने बताया कि महापंचायत के संबंध में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बसे मेवाती व 36 बिरादरी के किसानों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि नूंह, अलवर, भरतपुर, मथुरा जिले के सभी खंडों और तहसीलों में महापंचायत के प्रचार के लिए 22 वाहनों को लगाया गया है। 

आज किसान आंदोलन का 74वां दिन है। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को सुनहेड़ा बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत होगी। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राकेश टिकैत, किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, राष्ट्रीय किसान मजदूर एकता संगठन के अध्यक्ष बाबा गुलाम मोहम्मद, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, योगेंद्र यादव सहित काफी किसान नेता हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


आधार कार्ड दिखाने पर मिलेगी आंदोलन में रुकने की इजाजत
यूपी गेट पर आंदोलन स्थल में किसानों को भी कैंप में रुकने के लिए आधार कार्ड की कॉपी के साथ पांच जमानती देने होंगे। यूपी-उत्तराखंड में हिंसा के इनपुट मिलने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कैंपों में रुकने वालों की पड़ताल कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर परेड में रूट बदलने वाले दो संगठन निलंबित
गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में बवाल के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा फैसला लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने रूट बदलने वाले दो संगठनों को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ जांच के लिए कमेटी भी बनाई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें