फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर हबीबुर रहमान का खुलासा : बांग्लादेश से भारत आ रहे हैं नकली नोट

Fri, 25 Jun 2021 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • पश्चिम बंगाल के मालदा से दबोचा, ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया
  • दिल्ली पुलिस ने आरोपी पर एक लाख का इनाम रखा हुआ था
विज्ञापन
हबीबुर रहमान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश से इंडो-बांग्ला बॉर्डर होकर भारत में धड़ल्ले से नकली नोट आ रहे हैं। बांग्लादेश से काफी लोग भारी संख्या में नकली नोट भारत भेज रहे हैं। ये खुलासा दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए नकली नोटों की तस्करी करने वाले हबीबुर रहमान ने किया है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हबीबुर रहमान को पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। आरोपी नकली नोटों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सरगना है। उसे तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली लाया गया।

स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, पुलिस टीम ने 21 जनवरी को नकली नोट सप्लाई करने वाले शेख शहजाद को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। इसके पास से दो-दो हजार के नोटों में चार लाख मूल्य के नकली नोट मिले थे। शेख शहजाद ने बताया कि उसे नकली नोटों की खेप हबीबुर रहमान ने दिल्ली व यूपी में सप्लाई करने के लिए दी थी।
विज्ञापन


करेंसी नोट प्रेस (नासिक) की रिपोर्ट से पता लगा कि इन नकली नोटों की गुणवत्ता अच्छी थी और इनमें असली नोटों की तरह ज्यादातर फीचर्स मौजूद थे। पुलिस ने हबीबुर रहमान के गैर-जमानती वारंट लिए और उसे पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हबीबुर रहमान को 19 जून को पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 

अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सरगना
आरोपी हबीबुर रहमान ने बताया कि वह नकली नोट सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सरगना है। मालदा के ही रहने वाले जमाल के कहने पर नकली नोटों की सप्लाई करने लगा था। इसके बाद ये खुद लोगों को नकली नोटों की खेप सप्लाई करने के लिए देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें