फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिणी में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 24 गिरफ्तार 

Sun, 11 Jul 2021 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • गिरफ्तार आरोपियों में 15 लड़कियां, लॉटरी योजना के तहत मोबाइल देने के नाम पर करते थे ठगी
  • पूर्वोत्तर राज्यों और उड़ीसा के लोगों से करते थे ठगी, ऑनलाइन पैमेंट लेने के बाद पार्सल में मोबाइल की जगह भेजते थे पर्स, बेल्ट और साबुन 
विज्ञापन
आरोपी गिरप्तार में... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी जिले की साइबर सेल ने पूवोत्तर राज्यों और उड़ीसा के रहने वाले लोगों को लॉटरी योजना के तहत सस्ते में मोबाइल फोन देने का झांसा देकर ठगी करने एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने सेंटर से 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पंद्रह लड़कियां शामिल है।

विज्ञापन


कॉल सेंटर को दो सगे भाई एक अन्य साथी के साथ मिलकर चला रहे थे। यहां से पुलिस ने तीन कम्प्यूटर, एक सीपीयू, एक बारकोर्ड स्केनर मशीन, दो प्रिंटर, एक राउटर मशीन, एक लैपटॉप, 52 मोबाइल फोन, दो रजिस्टर, 384 पार्सल पैकेट और अन्य सामान बरामद किए हैं। 

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार सरगना की पहचान सुल्तानपुरी निवासी रामकुमार, उसके भाई श्याम कुमार और गोविंद के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


साइबर सेल लगातार जिले में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सेक्टर सात रोहिणी में एक कॉल सेंटर चलने की जानकारी मिली। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को एक इमारत की दूसरी मंजिल पर चल रहे उक्त कॉल सेंटर पर छापा मारा। जहां लॉटरी योजना के माध्यम से रेडमी मोबाइल फोन देने का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। 

पूछताछ में पता चला कि कॉल सेंटर से पूर्वोत्तर राज्यों और उड़ीसा के लेगों से ठगी की जाती थी। जस्ट डॉयल और इंटरनेट के जरिए आरोपी इन राज्यों की मोबाइल नंबर लेते थे और फिर उसपर फोन कर उन्हें आकर्षक ऑफर का झांसा देते थे। पीड़ितों को कहा जाता था कि उनका नंबर लॉटरी में आया है। जिसमें उन्हें एक रेडमी मोबाइल दिया जाएगा। साथ ही बताते थे कि ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए मान्य है। 

पीड़ितों के हामी भरने पर उन्हें 17 हजार के मोबाइल के लिए 45 सौ रुपये ऑनलाइन जमा करने के लिए कहते थे। आरोपियों के खाते में रुपये आने के बाद पीड़ितों को पार्सल में पर्स, बेल्ट या फिर साबून जैसे चीजें भेज देते थे। इस खुलासे के बाद पुलिस टीम ने सेक्टर 20 रोहिणी स्थित उनके वेयर हाउस पर छापा मारा। जहां से पुलिस को काफी मात्रा में पार्सल मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें