फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : देवांशी रंजन और कैफ अली को मिला डायना अवार्ड

Wed, 30 Jun 2021 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • संयुक्त राष्ट्र सतत विकास के लक्ष्यों को बढ़ाने के लिए दिया गया सम्मान
  • कैफ अली को  ‘कोविड -19 इनोवेशन स्पेस एरा' के लिए प्रतिष्ठित डायना अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है
विज्ञापन
देवांशी और कैफ... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा देवांशी रंजन (21) को संयुक्त राषट्र सतत विकास के लक्ष्यों को बढ़ाने व युवाओं को सशक्त करने के लिए प्रतिष्ठित डायना अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वेल्स की महारानी डायना की याद में स्थापित मानव सेवा में दिए जाने वाले इस सम्मान को सर्वोच्च सम्मान माना जाता है जिसे उनके बेटे ड्यूक ऑफ कैंब्रिज और ड्यूक ऑफ ससेक्स द्वारा भी समर्थन प्राप्त है। 

विज्ञापन


अंतिम वर्ष की छात्रा देवांशी ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच वह लाडली फांउडेशन के साथ मिलकर पढ़ाई से वंचित खासतौर पर छात्राओं के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा उन्हें पता चला कि गत पांच मई को उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है। इसके बाद वह बहुत उत्साहित थीं, लेकिन वर्चुअल सम्मान समारोह न होने तक परिवार के अलावा किसी ओर से इस बात की जानकारी साझा नहीं की। 

उन्होंने कहा कि उनका कार्य कोरोना महामारी से राहत के आसपास केंद्रित था। कई सारी रिपोर्ट व सर्वे से पता चला है कि स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है, विशेषकर इसमें छात्राओं की संख्या अधिक है। ऑनलाइन शिक्षा सभी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में उन्होंने एनजीओ के साथ मिलकर पठनशाला कार्यशाला का आयोजन कर झुग्गी बस्ती के बच्चों को शिक्षित किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली इलाके की झुग्गियों की एक हजार से अधिक बच्चों को शिक्षित किया। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में बच्चों को स्टेशनरी आदि की सामान भी वितरित किया। 
विज्ञापन


डायना अवॉर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेसी ओजो ने कहा कि चैरिटी उन नए चेंजमेकर युवाओं को बधाई देती है जिन्होंने इसे यूके से प्राप्त किया है। ऐसे युवा अपने क्षेत्र में अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेंगे। यह अवॉर्ड नौ से लेकर 25 वर्ष तक की आयु वाले युवाओं को दिया जा है जिसे विश्वभर में 400 युवाओं को दिया गया है। देवांशी के पिता आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन वर्तमान में एयरपोर्ट उपायुक्त हैं। 

विज्ञापन

जामिया के छात्र ने वास्तुकला से कोरोना प्रसार रोकने पर किया शोध

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र कैफ अली को  ‘कोविड -19 इनोवेशन स्पेस एरा' के लिए प्रतिष्ठित डायना अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। कैफ अली को यह सम्मान कोरोना के साथ बदलती दुनिया में असाधारण योगदान  के लिए दिया गया है। कैफ अली जामिया के वास्तुकला स्नातक ( बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर ) चतुर्थ वर्ष में पढ़ते हैं। कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने कैफ अली को इस प्रतिष्ठित सम्मान पाने के लिए बधाई दी है। प्रो. अख्तर ने कहा किविश्वविद्यालय को उन पर गर्व है। यह नवोन्मेष समय की आवश्यकता के अनुसार है। यह सम्मान दर्शाता है कि आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में किसी को लीक से हटकर सोचने की जरूरत है। 

पिछले साल, जैसे ही कोविड-19 महामारी ने पैर पसारे, कैफ ने शोध करना शुरू किया कि कैसे वास्तुकला बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद कर सकती है। उन्होंने एक पूर्वनिर्मित टिकाऊ आश्रय तैयार किया जो न केवल वायरस के संचरण को कम करने में मदद करेगा, बल्कि भविष्य में दुनिया भर में शरणार्थियों को भी घर दे सकता है।

डिजाइन नाइजीरिया के लागोस में हो रहा प्रयोग: 
कैफ अली  के मुताबिक, उनका डिजाइन अब नाइजीरिया के लागोस में प्रयोग किया जा रहा है। इस  भारत सरकार, राष्ट्रमंडल राष्ट्रों और संयुक्त राष्ट्र द्वारा जलवायु कार्रवाई को सुलझाने वाले शीर्ष 11 उभरते इनोवेशन स्टार्ट-अप के तहत सराहा गया है। कैफ कहते हैं कि एक बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए वास्तुकला का उपयोग करने और अपनी साथी युवा पीढ़ी को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के लिए प्रेरित करने की उम्मीद करते हैं।  

डायना प्रिंसेस ऑफ वेल्स के नाम समर्पित है पुरस्कार: 
‘डायना’ प्रिंसेस ऑफ वेल्स की स्मृति में स्थापित, यह पुरस्कार उनके नाम के चैरिटी द्वारा दिया जाता है। इसे उनके दोनों बेटों, द ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज और द ड्यूक ऑफ ससेक्स का समर्थन प्राप्त है। यह सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है, जिसे एक युवा व्यक्ति अपने सामाजिक कार्य या मानवीय कार्यों के लिए प्राप्त कर सकता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें