फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ladengecoronase : दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ने स्वच्छता को बनाया हथियार, समय के सदुपयोग का आग्रह

Sat, 24 Apr 2021 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी का सफाई अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा
  • दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामशरण गौड़ ने आम नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : bookshelf
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ने कोरोना के खिलाफ जंग में स्वच्छता को हथियार बनाया है। इस दौरान दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में स्थापित पुस्तकालयों की सफाई चल रही है। दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी का सफाई अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामशरण गौड़ ने आम नागरिकों को इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि घर में रखी किताबों पर जमीं धूल साफ को साफ करने का यह अच्छा मौका है।

विज्ञापन


डॉ. रामशरण गौड़ ने विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के मौके पर लोगों को अधिक से अधिक किताबें पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर और इन्टरनेट के दौर में लोगों और किताबों के बीच की दूरी को पाटने के उद्देश्य से विश्व पुस्तक दिवस सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है। दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. महेश चंद गुप्त ने बताया कि स्वच्छता भारतीय संस्कृति के मूल में है। 

जूते घर के बाहर उतारना, महिलाओं का प्रात:काल में स्नान के पश्चात ही रसोई में प्रवेश करना, प्रतिदिन धुले कपड़े पहनना, घर में साफ-सफाई रखना, हाथ धोने के बाद भोजन करना हमारी प्राचीन संस्कृति रही है। प्राचीन काल में हर व्यक्ति सफाई के प्रति सजग था। फलों और सब्जियों का धोकर प्रयोग करना, खांसते या छींकते समय रुमाल या कपड़े का उपयोग करना हमारे लिए कोई नई बात नहीं है। यह अलग बात है कि यह सब बातें हम भूल रहे थे, कोरोना महामारी ने हमें पुन: स्मरण करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें