फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिल्लू गैंग के बदमाश गिरफ्तार : जेल में बंद दिल्ली पुलिस का सिपाही कर रहा है उगाही

Mon, 12 Apr 2021 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : istock
विज्ञापन

खुद को टिल्लू गैंग के बदमाश बताकर शनिवार को पीतमपुरा में कारोबारी से दस लाख रुपये उगाहने आए दो बदमाशों ताजपुर कलां निवासी जितेंद्र और सुरेंद्र को मंगोलपुरी थाना पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पता चला कि इस मामले का मास्टरमाइंड दिल्ली पुलिस का एक निलंबित सिपाही है, जो केएन काटजू मार्ग थाने में दर्ज एक मामले में जेल में बंद है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कारोबारी ने पुलिस को दी सूचना में कहा था कि दो लोग खुद को टिल्लू गैंग का बदमाश बताकर दस लाख रुपये लेने आए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि उसका पीतमपुरा में एक मकान है। इसे उसने एक व्यक्ति को किराए पर दे रखा है। इसमें वह जिम चलाता है। खुद को दिल्ली पुलिस का सिपाही बताने वाले एक व्यक्ति ने किराएदार की मदद से उसके मकान पर कब्जा कर रखा है। 

खुद को सिपाही बताने वाले व्यक्ति ने 8 अप्रैल को कारोबारी को फोन कर कहा कि वह जेल से बोल रहा है। वह टिल्लू गैंग का बदमाश है। मकान से कब्जा हटवाना चाहते हो तो 40 लाख रुपये देने होंगे। एक-दो दिन में उसके दो साथी घर आएंगे। उन्हें पहली किस्त में 10 लाख रुपये दे देना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें