फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का बजट : महिला मोहल्ला क्लिनिक बनेंगे, हर हाथ में होगा हेल्थ कार्ड

Wed, 10 Mar 2021 03:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली    

सार

  • आम आदमी निशुल्क कोविड वैक्सीन के तहत फ्री लगेगा टीका
  • कोरोना वैक्सीन के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार
  • स्वास्थ्य क्षेत्र को 9934 करोड़ आवंटित, कुल बजट का 14 फीसदी 
  • फरिश्ते योजना आगे भी जारी रहेगी, अब तक 10,600 लोगों को मिली नई जिंदगी
विज्ञापन
मोहल्ला क्लीनिक दिल्ली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार का बजट पेश करते हुए वित्त एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में हर व्यक्ति को निशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने की घोषणा की। यह सुविधा राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में मिलेगी। इसके साथ ही देश में पहली बार महिलाओं के लिए अलग से मोहल्ला क्लीनिक भी शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं में झिझक दूर करने और समय पर चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली में 100 महिला मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली के हर नागरिक के हाथ में अगस्त तक हेल्थ कार्ड होगा और ऑनलाइन हेल्थ इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसमें दिल्ली के नागरिकों की बीमारी, उपचार, जांच रिपोर्ट, दवाइंयां आदि के विवरण का डेटाबेस उपलब्ध रहेगा। 

सड़क दुर्घटना में घायलों को उपचार दिलाने वाली फरिश्ते योजना आगे भी जारी रखने का एलान बजट में किया गया। अब तक इस योजना से दिल्ली सरकार 10,600 लेेगों की जान बचाने में सफल हुई है। द्वारका सेक्टर 17 में निर्माणाधीन इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भी अगले वर्ष शुरू होने की उम्मीद जताई है।  
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बाजार में संभवत: 250 रुपये की कीमत पर वैक्सीन उपलब्ध है, लेकिन राजधानी में हजारों ऐसे परिवार हैं, जो इसका खर्च नहीं उठा सकते हैं। इसीलिए दिल्ली के लोगों को कोरोना वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। इस नई योजना को आम आदमी निशुल्क कोविड वैक्सीन का नाम दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। 

बीते 16 जनवरी से दिल्ली में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ है। फिलहाल दिल्ली सरकार के पास प्रतिदिन 45 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने की क्षमता है, जिसे बढ़ाकर अगले कुछ दिनों में 60 हजार तक ले जाने का फैसला भी लिया है। उन्होंने बताया कि केजरीवाल सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र को 9934 करोड़ रुपये आवंटित करने की योजना बनाई है, जोकि कुल बजट का 14 फीसदी है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य के लिए वर्ष 2020-21 में 7704 और वर्ष 2019-20 के लिए 7485 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था।

वित्त मंत्री ने सदन में कहा कि स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1951 की जनगणना के मुताबिक दिल्ली में 12 सरकारी और 17 डिस्पेंसरी थी लेकिन अब 38 मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, 181 एलोपैथी औषधालय, 496 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक, 27 पॉलीक्लीनिक, 60 सीड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 46 आयुर्वेदिक, 22 यूनानी, 107 होमियोपैथी औषधालय, 78 डे शेल्टर होम्स, 311 नाइट शेल्टर होम्स को कवर करने वाली 22 मोबाइल क्लीनिक और 61 स्कूल स्वास्थ्य क्लीनिक संचालित हैं।

होम आइसोलेशन और प्लाज्मा बैंक की शुरुआत 
सिसोदिया ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत देख दिल्ली सरकार ने कोविड प्रबंधन के लिए होम आइसोलेशन की अवधारणा को शुरू किया। इसके तहत पूरी तरह से स्वस्थ्य कोविड मरीजों को घर पर ही चिकित्सीय निगरानी में रखा गया। इस दौरान 60 हजार से ज्यादा ऑक्सीमीटर भी घरों में मौजूद संक्रमित रोगियों के लिए उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा देश का पहला प्लाज्मा बैंक भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शुरू किया और दुनिया भर में इसे काफी सराहना मिली। 

स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे पर 1293 करोड़ होंगे खर्च
राजधानी में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए दिल्ली सरकार ने 1293 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इसके तहत ज्वालापुरी, सिरसपुर, मादीपुर और विकासपुरी में नए अस्पतालों का निर्माण, 19 मौजूदा अस्पतालों को नया स्वरूप देना इत्यादि शामिल हैं। दिल्ली सरकार के अनुसार नए अस्पतालों का निर्माण और 19 अस्पतालों का स्वरूप बदलने के बाद बिस्तरों की संख्या में 14 हजार की बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें